फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget is progressive, forward-looking: NITI Aayog CEO

Union Budget 2022: नीति आयोग ने आम बजट को बताया प्रगतिशील, कहा- इससे खुलेंगे विकास के रास्ते 

Tue, 01 Feb 2022 05:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Feb 2022 05:21 PM IST
सार

कांत ने कहा कि यह पिछले साल के बजट की ही अगली कड़ी है। कुल खर्च का बहुत अधिक विस्तार किया जाना इसकी सबसे खास बात है। 

विज्ञापन
Union Budget is progressive, forward-looking: NITI Aayog CEO
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत - फोटो : ANI

विस्तार

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आम बजट को प्रगतिशील और भविष्य की ओर उन्मुख बजट करार दिया है। कांत ने कहा कि इस बजट से भारत आगे का रास्ता तय करेगा। एएनआई से बात करते हुए कांत ने कहा कि यह पिछले साल के बजट की ही अगली कड़ी है। कुल खर्च का बहुत अधिक विस्तार किया जाना इसकी सबसे खास बात है। 

विज्ञापन


कांत ने कहा, विकास के रास्ते खुलेंगे 
उन्होंने कहा, यह बजट विकास के रास्ते खोजेगा। भारत को कार्बन रहित बनना है, डिजिटल होना है और इस बजट में इस दिशा में ही सोचा गया है। यह बजट शहरीकरण, स्वच्छ बिजली, स्वच्छ लामबंदी और डिजिटल रुपये पर जोर देता है। 
विज्ञापन


अमिताभ कांत ने कहा, बजट में कहा गया है कि क्रिप्टोकरेंसी जैसी वर्चुअल करेंसी पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी बल्कि इस पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। एक तरह से इसके नियमितिकरण की शुरुआत हो गई है जो क्रिप्टो जैसी करेंसी के लिए अच्छी बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed