{"_id":"601790d90a004006d211f1dd","slug":"union-budget-india-2021-congress-mps-jasbir-singh-gill-and-gurjeet-singh-aujla-wear-a-black-gown-to-the-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2021: विरोध जताने के लिए काले कपड़े में पहुंचा विपक्ष, लगातार नारेबाजी कर रहा है विपक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget 2021: विरोध जताने के लिए काले कपड़े में पहुंचा विपक्ष, लगातार नारेबाजी कर रहा है विपक्ष
Mon, 01 Feb 2021 11:09 AM IST
स्वाति सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
गुरजीत औजला
- फोटो : गुरजीत औजला
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट को पेश कर रही हैं। इस दौरान विपक्ष के सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी भी की जा रही है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला संसद में काले कपड़े पहनकर आए हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार किया था, अब किसान आंदोलन के मसले पर कांग्रेस सांसद की ओर से विरोध किया जा रहा है। आज देश का बजट संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही इस बात का एलान कर चुकी हैं कि इस साल का बजट ऐसा होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।
कोविड के कारण इस साल पहली बार बजट पेपरलेस होगा। वित्त मंत्रालय की माने तो मेड-इन-इंडिया टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। बजट की सॉफ्ट कॉपी, ऑनलाइन उपलब्ध होगी। निर्मला सीतारमण पहले ही इस बात का एलान कर चुकी हैं कि इस साल का बजट ऐसा होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।
दरअसल, आम बजट में सरकार इस बात की जानकारी देती है कि इस वित्त वर्ष में वो कहां-कहां से कमाई करेगी और कहां-कहां खर्च करेगी। इसके लिए बजट में सबसे ज्यादा नजर जिस एलान पर होती है, वो है टैक्स स्लैब पर मिलने वाली छूट। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बजट कौन बनाता है, ये किसी अकेले का काम नहीं है, इस बार निर्मला सीतारमण की बजट टीम में कुल छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
इस साल में अलग क्यों है बजट?
इस मोबाइल ऐप में वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट), अनुदान मांग (डीजी), वित्त विधेयक आदि समेत संविधान द्वारा निर्धारित 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज उपलब्ध कराये जायेंगे। बयान में कहा गया कि ऐप में डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सर्च, जूम इन, जूम आउट समेत कई फीचर दिये गये हैं। इस ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (इंडिया बजट डॉट जीओवी डॉट इन) से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
इस ऐप को आर्थिक मामलों के विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है। एक बयान में बताया गया था कि एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री को बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट दस्तावेज इस मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।