फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget Center can impose income tax rich farmers interim budget 2024 MPC member Ashima Goyal

Union Budget: अंतरिम बजट में अमीर किसानों पर आयकर लगा सकता है केंद्र, बोलीं एमपीसी की सदस्य आशिमा गोयल

Thu, 18 Jan 2024 07:45 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 07:45 AM IST
सार

अमीर किसानों के लिए एक सकारात्मक आयकर लागू किया जा सकता है, जो कम कर-दरों और न्यूनतम छूट वाली डाटा-समृद्ध प्रणाली की ओर बढ़ने का हिस्सा है। गोयल ने कहा, उत्पादकता बढ़ाने वाले नवाचार को बढ़ावा दें तो यह (भारत) वृद्ध होने से पहले ही अमीर बन सकता है।

विज्ञापन
Union Budget Center can impose income tax rich farmers interim budget 2024 MPC member Ashima Goyal
Ashima Goyal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल का कहना है कि गरीब किसानों के खातों में पैसे भेजकर उनकी देखभाल करने के बाद सरकार कराधान ढांचे में ‘निष्पक्षता’ लाने के लिए अंतरिम बजट में अमीर किसानों पर आयकर लगा सकती है। उन्होंने कहा, किसानों को सरकार से धन का हस्तांतरण नकारात्मक आयकर की तरह है। इसके साथ ही अमीर किसानों के लिए एक सकारात्मक आयकर लागू किया जा सकता है, जो कम कर-दरों और न्यूनतम छूट वाली डाटा-समृद्ध प्रणाली की ओर बढ़ने का हिस्सा है। गोयल ने कहा, उत्पादकता बढ़ाने वाले नवाचार को बढ़ावा दें तो यह (भारत) वृद्ध होने से पहले ही अमीर बन सकता है।

विज्ञापन


वृद्धि दर कई चीजों पर निर्भर
प्रख्यात अर्थशास्त्री ने गठबंधन व एकदलीय सरकारों पर कहा, विकास दर कई चीजों पर निर्भर करती है। गठबंधन सरकारों को आम सहमति बनाने की दिशा में काम करना होता है, जो अच्छी बात है। लेकिन, वे घटक दलों को अल्पकालिक लाभ देने वाली उन नीतियों का भी समर्थन करते हैं, जो लंबे समय में उनसे वृद्धि को नुकसान पहुंचती हैं। एकदलीय सरकार दीर्घकालिक वृद्धि को सक्षम बनाने वाले कदम उठा सकती है, लेकिन उसे गलत निर्णय लेने से बचने को आलोचना के लिए भी खुला होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed