फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union Budget 2018: Political Leaders reactions after union budget presented 

"अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट" पढ़ें मोदी सरकार के बजट पर किसने क्या कहा

Thu, 01 Feb 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
union Budget 2018: Political Leaders reactions after union budget presented 
बजट 2018
आम बजट पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शरू हो गया है। एक तरफ लोग जहां इस बजट को आगामी चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं और लोकलुभावना बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे अब तक का सबसे अच्छा बजट बता रहे हैं। इस पर नेताओं ने कुछ यूं प्रतिक्रियाएं दी हैं। 
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार को बधाई देते हुए कहा हैं कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे अच्छी बात है कि 10 करोड़ परिवार को चिकित्सा के क्षेत्र में पांच लाख रुपए की मदद दी जाएगी। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वास्थ के क्षेत्र में दी गईं सुविधाओं को दुनिया की सबसे अच्छी स्वास्थ्य स्कीम बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों और किसानों की आय बढ़ाने के लिए जो फार्मूला पेश किया है उसके लिए मैं सरकार को बधाई देती हूं।  
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बजट में प्रत्येक नागरिक का ध्यान रखा गया है। लेकिन इस बजट में स्वास्थ्य सेवाओं और गरीबों का खाततौर पर ध्यान रखा गया है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि बजट पेश होने के दौरान एक घंटा 45 मिनट का भाषण दिया है जिसमें एक घंटा सिर्फ गरीबों की बात हुई है यह ऐतिहासिक है। इससे विपक्ष को बहुत निराशा हुई है।

union Budget 2018: Political Leaders reactions after union budget presented 
मनीष तिवारी
वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस बजट को लोकलुभावना बजट बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों और समाज के अन्य हाशिए वाले वर्गों को लॉलीपॉप देने का प्रयास किया है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तो ट्टीव किया है कि ये अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट है। बजट से गरीब-किसान-मजदूर को निराशा हाथ लगी है। वहीं बेरोजगार युवा भी हताश हुए हैं।

अखिलेश ने ट्वीटर पर कहा है कि इस साल का बजट कारोबारियों, महिलाओं, नौकरीपेशा और आम लोगों के मुँह पर तमाचा है। उन्होंने कहा है कि आखिरी बजट में भी भाजपा ने दिखा दिया कि वो केवल अमीरों की हिमायती है। जनता इसका जवाब सरकार को जरूर देगी।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बजट से सभी वर्गों के सशक्तिकरण की बात कही। सीएम ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए साल 2018 के बजट को ऐतिहासिक बजट बताते हुए सराहा है।

union Budget 2018: Political Leaders reactions after union budget presented 
budget 2018 - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। सीएम ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि इस बजट से देश के चहुंमुखी विकास को और गति मिलेगी।
    
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीब हमेशा बीमारी के इलाज के लिए परेशान रहता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 50 करोड़ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिल पाएगा। 

वहीं वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने कहा कि यह बजट ओबामाकेयर का भारतीय वर्जन है। इसमें 50 करोड़ लोगों को पांच लाख तक का हेल्थ कवर दिया जाएगा। उन्होंने इसे वित्त मंत्री जेटली के मुताबिक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट 2018 की सबसे बड़ी घोषणा हैं। 

ओबामा की तर्ज पर अब मोदीकेयर

union Budget 2018: Political Leaders reactions after union budget presented 
budget 2018 - फोटो : पीटीआई
यह दुनिया के सबसे बड़े हेल्थकेयर स्कीम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना हो सकती है। नेशनल हेल्थ प्रॉटेक्शन स्कीम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना) के तहत अब 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए सालाना 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) का ऐलान किया गया है। इससे पहले अमेरिका में पेशंट प्रॉटेक्शन ऐंड अफोर्डेबल केयर ऐक्ट नाम से हेल्थकेयर प्रोग्राम को कानूनी रूप दिया था जिसे शॉर्ट में अफोर्डेबल केयर ऐक्ट या ओबामाकेयर भी कहा जाता है। 

यानी देश की करीब सवा अरब आबादी में करीब-करीब 40 फीसदी के लिए बड़े स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का ऐलान इस बजट में किया गया है। योजना के तहत अब गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज पर अपने पैसे खर्च नहीं करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed