{"_id":"5fe319528ebc3e3b6e55c36e","slug":"union-agriculture-minister-narendra-singh-tomar-press-confrence-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से ज्यादा नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा: तोमर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक करोड़ से ज्यादा नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा: तोमर
Wed, 23 Dec 2020 03:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 23 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : ANI
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय हुई थी। अब तक कृषि क्षेत्र के लिए छह लाख करोड़ रुपये का ऋण प्रवाह होता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बढ़ाकर 15 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
मैं बैंकों को धन्यवाद देना चाहता हूं
तोमर ने कहा, 'मैं बैंकों को धन्यवाद देना चाहता हूं उन्होंने कोविड के दौरान मोदी जी के अभियान को गंभीरता से लिया और 1 करोड़ से ज्यादा नए किसानों को केसीसी के अंतर्गत लाने का काम किया।'
विज्ञापन
कोरोना के दौरान खेती और कृषि से संबंधित कार्य प्रभावित नहीं हुए
कृषि मंत्री ने आगे कहा कि हम विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र के सभी सभी खाइयों को भरेंगे, जिससे किसानों को लाभ होगा और यह सुनिश्चित होगा कि उन्हें सही मूल्य मिले। कोरोना महामारी के दौरान हमने देखा कि खेती और कृषि से संबंधित कार्य प्रभावित नहीं हुए।
विज्ञापन
बहुत से सुधार आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में किए जाने हैं
तोमर ने कहा कि कृषि सुधार की दृष्टि से एमएसपी को परिभाषित करने की दृष्टि से कई बातें हम सभी के मन में हैं, किसान नेताओं और किसानों के मन में भी हैं। कुछ सुधार हुए हैं और बहुत से सुधार आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में किए जाने हैं।
मुझे समाधान की उम्मीद
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि किसान संघ हमारे अनुरोध पर चर्चा करेंगे। वे सरकार के प्रस्ताव से जो भी जोड़ना और घटाना चाहते हैं, उन्हें हमें बताना चाहिए। हम उनकी सुविधा के समय और दिनांक पर चर्चा के लिए तैयार हैं। मुझे समाधान की उम्मीद है।
नौ करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे
तोमर ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन भारत सरकार सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाती है। इस बार सुशासन दिवस के मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 9 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 10.59 करोड़ किसानों को 96000 करोड़ ट्रांसफर किए जा चुके हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को छह राज्यों के किसानों के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 12 बजे होगा।