Kerala: केरल की इस पार्टी ने किया समान नागरिक संहिता का समर्थन, कहा- राष्ट्र की एकता के लिए जरूरी
Kerala: विधि आयोग को लिखे पत्र में डीएसजेपी प्रमुख केएसआर मेनन ने कहा कि समान नागरिक संहिता की अवधारणा राज्य नीति के नीति निर्देशक सिद्धांत में निहित है और अब समय आ गया है कि एक व्यापक समान नागरिक संहिता बनाई जाए और इसे लागू किया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल की डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी (डीएसजेपी) ने सोमवार को केंद्र की राजग सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के कदम का पुरजोर समर्थन किया। पार्टी ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करेगा और खासतौर पर महिलाओं के लिए प्राकृतिक न्याय की रक्षा करेगा।
विधि आयोग को लिखे पत्र में डीएसजेपी प्रमुख केएसआर मेनन ने कहा कि समान नागरिक संहिता की अवधारणा राज्य नीति के नीति निर्देशक सिद्धांत में निहित है और अब समय आ गया है कि एक व्यापक समान नागरिक संहिता बनाई जाए और इसे लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि डीएसजेपी समान नागरिक संहिता का समर्थन करता है क्योंकि यह एक राष्ट्र और एक कानून में भरोसा करता है। मेनन ने कहा, देश कठिन दौर से गुजर रहा है और किसी एक समुदाय या धर्म को मिले विशेषाधिकार राष्ट्र की एकता के खिलाफ हैं। पत्र में आगाह किया गया है कि समान नागरिकता संहिता को विवाह संस्था की पवित्रता की रक्षा करनी चाहिए, ताकि बच्चों के हितों की रक्षा की जा सके और पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखा जा सके।