{"_id":"62d97ef5b21da118696214d7","slug":"underworld-gangster-iqbal-mirchi-case-ed-attaches-property-of-ncp-leader-and-mp-praful-patel-worli-area-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iqbal Mirchi case: ईडी ने NCP नेता प्रफुल्ल पटेल की संपत्ति अटैच की, वरली में हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Iqbal Mirchi case: ईडी ने NCP नेता प्रफुल्ल पटेल की संपत्ति अटैच की, वरली में हुई कार्रवाई
Thu, 21 Jul 2022 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:59 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके वरली स्थित सीजे हाउस पर की गई है। इससे पहले भी इस मामले में ईडी ने प्रफुल्ल पटेल से दो बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इस बार कार्रवाई हुई- एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ। ईडी ने उनकी सीजे हाउस स्थित संपत्ति को अटैच किया है। पटेल एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके वरली स्थित सीजे हाउस पर की गई है। इससे पहले भी इस मामले में ईडी ने प्रफुल्ल पटेल से दो बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान ईडी ने उनकी संपत्ति और लेनदेन में गड़बड़ी पाई थी। ईडी को इसमें अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का संदेह है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वरली स्थित सीजे हाऊस इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर प्रफुल्ल पटेल के दो फ्लैट है। आरोप है कि प्रफुल्ल पटेल परिवार की कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स ने ड्रग तस्कर इकबाल मिर्ची की जमीन पर 15 मंजिला सीजे हाऊस का निर्माण किया था। इमारत के पुनर्विकास को लेकर प्रफुल्ल पटेल ने इकबाल मिर्ची के परिवार के साथ आर्थिक लेनदेन का आरोप है। जांच के दौरान ईडी को संदेहास्पद लेन देन का पता चला है।
विज्ञापन
यह है मामला
वर्ली स्थित सीजे हाउस की तीसरी और चौथी मंजिल पर पटेल के दो फ्लैट है। आरोप है, पटेल परिवार की कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स ने ड्रग तस्कर इकबाल मिर्ची की जमीन पर 15 मंजिला सीजे हाउस का निर्माण किया था। इमारत के पुनर्विकास में पटेल पर मिर्ची के परिवार से आर्थिक लेनदेन का आरोप है। दावा है, जांच में ईडी को संदेहास्पद लेनदेन का पता चला था।