फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Underage High School pass out Student Won't get Government's Laptop

कम उम्र के छात्रों के हाथों से फिसला अखिलेश सरकार का लैपटॉप!

Fri, 17 Jun 2016 09:19 AM IST
मदन बालियान/ अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Jun 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
Underage High School pass out Student Won't get Government's Laptop

बच्चों की छोटी उम्र के आपने खूब फायदे सुने होंगे, लेकिन सूबे की अखिलेश सरकार के लैपटॉप वितरण में छोटी उम्र के बच्चों के हाथ से लैपटॉप फिसल गया है। सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 10सीजीपीए बच्चों की संख्या अधिक होने के चलते लैपटॉप वितरण का नया फार्मूला जन्मतिथि का आधार बनाया गया है। जो बच्चे उम्र में बड़े हैं, उन्हें लैपटॉप मिलेगा, लेकिन जिनकी उम्र कम है, उन्हें सूची से बाहर कर दिया। समान अंक होने पर यूपी बोर्ड के बच्चों के बीच भी यही नियम तय किया है।

विज्ञापन

 
शिक्षण सत्र 2015-16 के मेधावी बच्चों को मेरिट के आधार पर बागपत में 494 लैपटॉप बाटे जाने हैं। सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 20-20 बच्चों का चयन होना था, लेकिन 10 सीजीपीए हासिल करने वाले बच्चों की संख्या 320 तक पहुंच गई। मामला बागपत से इलाहाबाद तक पहुंचा। 
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने बताया सूबे के अधिकारियों की मीटिंग में तय हुआ कि यूपी बोर्ड में समान अंक और सीबीएसई में 10 सीजीपीए अधिक होने के चलते जन्मतिथि को आधार बनाकर बच्चों का चयन किया जाएगा। उम्र में जो बच्चे बड़े होंगे, उन्हें लैपटॉप की सूची में शामिल किया जाएगा। सीबीएसई के 320 बच्चों में से अब केवल 20 का चयन जन्मतिथि के आधार पर बड़े बच्चों का चयन होगा। पूरे प्रदेश में यही फार्मूला अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 217-217 बच्चों को लैपटॉप दिया जाना है, लेकिन हाईस्कूल में 22 बच्चे ऐसे हैं, जिनके अंक 510 हैं। इनमें केवल आठ का चयन किया जाना है। इसी तरह इंटरमीडिएट में आखिर के 17 बच्चे ऐसे हैं, जिनके 427 अंक हैं। इनमें से भी केवल 15 बच्चों का चयन किया जाएगा। यहां भी जन्मतिथि का फार्मूला ही अपनाया गया है। यानि बड़े बच्चों को लैपटॉप और छोटे बच्चे सूची से आउट किए जाएंगे।

किस बोर्ड के कितने बच्चे

Underage High School pass out Student Won't get Government's Laptop

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर के 217-217 बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा। सीबीएसई में दोनों कक्षाओं के 20-20 बच्चों का चयन होगा। आईसीएससी बोर्ड में हाईस्कूल के 11 और इंटर के नौ बच्चों को लैपटॉप दिया जाना है। 

यहां से आने हैं लैपटॉप

सत्र 2013 के बच्चों को लैपटॉप वितरित किए थे। तब से बागपत में 138 लैपटॉप रखे हैं। इसके अलावा मैनपुरी से 97, बुलंदशहर से 101, गौतमबुद्धनगर से 119 और मेरठ से 39 लैपटॉप बागपत मंगाए जाएंगे।

सत्यापन के बाद मिलेंगे लैपटॉप

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार बताते हैं कि जन्मतिथि का फार्मूला अपनाया गया है। इन दिनों बच्चों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन के बाद अन्य जिलों से लैपटॉप मंगाए जाएंगे। शासन को अवगत कराया जाएगा। सत्यापन के बाद ही लैपटॉप वितरण की तिथि की घोषणा शासन की ओर से की जाएगी। इसके बाद बच्चों को लैपटॉप मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed