{"_id":"6007de568ebc3e32b4380b59","slug":"uncle-of-us-vp-elect-kamala-harris-g-balachandran-said-she-did-all-on-her-own-keep-it-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कमला हैरिस लेंगी उपराष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए भारत में रहने वाले उनके रिश्तेदार ने क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज कमला हैरिस लेंगी उपराष्ट्रपति पद की शपथ, जानिए भारत में रहने वाले उनके रिश्तेदार ने क्या कहा
Wed, 20 Jan 2021 01:10 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस के अंकल जी बालाचंद्रन
- फोटो : ANI
आज अमेरिका के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज अमेरिका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति और कमला हैरिस अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेंगे। इधर भारत में कमला हैरिस के गांव में खुशी का माहौल है। बता दें कि कमला हैरिस की मां श्यामला चेन्नई की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
कमला हैरिस के रिश्तेदार जी बालाचंद्रन ने कमला हैरिस की जीत पर कहा कि मेरी तरफ से उन्हें कहने के लिए कुछ नहीं है, कमला ने जो किया है वो अपनी काबिलियत के आधार पर किया है। मैंने अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने में उनकी कोई मदद नहीं की, उन्होंने खुद ये मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
There's no message I can give, I didn't help her become VP. She did all on her own. All that I'll tell her is 'do whatever Shyamala(Kamala Harris' mother)taught you. You've been doing fine so far, keep it up.' It's all I can say: Uncle of US VP-elect Kamala Harris, G Balachandran pic.twitter.com/dRYjMyOq64
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 20, 2021
कमला हैरिस के रिश्तेदार ने कहा कि मैंने उन्हें जो हमेशा बताया वो ये कि जो तुम्हारी मां श्यामला ने तुम्हें सिखाया है, वही करो। उन्होंने आगे कहा कि कमला अब तक वही करती आई हैं, जो उनकी मां ने उसे सिखाया है। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो।
