फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unafraid from NIpah Virus this gujarat women lives with group of 400 bats in Rajpur village

निपाह वायरस से बेपरवाह, यह महिला रहती है 400 चमगादड़ों के साथ, नहीं होना चाहती अलग

Fri, 25 May 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Fri, 25 May 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
unafraid from NIpah Virus this gujarat women lives with group of 400 bats in Rajpur village
शांतिबेन प्रजापति

पूरे देश में जहां इस समय निपाह वायरल का डर फैला हुआ है वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी महिला भी है जो 400 चमगादड़ों के साथ बेफिक्र होकर रहती है। यह महिला गुजरात के अहमदाबाद से 50 किलोमीटर दूर राजपुर गांव में रहती है। उनका अपने चमगादड़ों से अलग होने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। यह स्तनपायी जीव उनके दो मकान वाले घर में रहते हैं। गांववाले 74 साल की शांताबेन प्रजापति को चमचिड़ियावाला बा (चमगादड़ों के साथ रहने वाली दादी) नाम से बुलाते हैं। 

विज्ञापन


प्रजापति ने कहा, 'मैंने निपाह वायरस के बारे में सुना है लेकिन मुझे कोई डर नहीं है। मैं अपने चमगादड़ों के साथ एक दशक से रह रही हूं। वह मेरा परिवार हैं। मेरे घर के अंदर उनकी आबादी तब और बढ़ गई जब मैंने आंगन में खाना बनाना और सोना शुरू किया।' उस कमरे में घर की नाममात्र की चीजें रखी हैं। चमगादड़ों के झुंड ने उनके घर की चारों दीवारें को अपना अड्डा बनाया हुआ है। इसकी शुरुआत एक दशक पहले हुई थी जब उनके घर की कच्ची दीवार को एक समूह ने अपना घर बनाया था।
विज्ञापन




पहले तो प्रजापति काफी डर गईं थीं क्योंकि विशेषज्ञों द्वारा इन चमगादड़ों की पहचान लंबी पूंछ वाले जंतु के तौर पर की गई है जो रात में उड़ते हैं और सुबह वापस अपने घर आ जाते हैं। इस छोटे से समूह ने उनके पूरे घर को अपना बना लिया है। शांताबेन के साथ रहने वाला कोई नहीं है क्योंकि उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और उनका बेटा मुंबई में रहता है। उन्होंने एक खेतिहर मजदूर के तौर पर काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण किया है क्योंकि जब वह 30 साल की थीं तभी उनकी पति कांजीभाई की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदबू से निजात पाने के लिए शांताबेन दिन में दो बार नीम और कपूर जलाया करती हैं और एक बाल्टी भरकर लीद इकट्ठा करती हैं। उन्होंने कहा, आस-पड़ोस के कुछ घरों में भी चमगादड़ रहते हैं। लेकिन उन्होंने जल्द ही केमिकल ट्रीटमेंट के जरिए उनसे निजात पा ली है। मैं ऐसा नहीं करना चाहती। जब उन्हें जाना होगा वह चले जाएंगे। मैं कौन होती हूं उनकी किस्मत का फैसला लेने वाली?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed