{"_id":"593343524f1c1b490dbdb7b9","slug":"unable-to-bear-funeral-expenses-father-dumped-daughter-body-in-a-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार को नहीं थे पैसे, नाले में बहा दिया बेटी का शव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अंतिम संस्कार को नहीं थे पैसे, नाले में बहा दिया बेटी का शव
एजेंसी/ हैदराबाद
Updated Sun, 04 Jun 2017 04:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं होने पर एक पिता ने अपनी बेटी का शव नाले में बहा दिया। बुरी तरह गल चुके शव के कुछ हिस्सों के नाले की सतह पर आ जाने से मामले का खुलासा हुआ।
मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली यह घटना हैदराबाद के मेलारदेवपल्ली शहर की है। पुलिस के मुताबिक, एक केमिकल फैक्ट्री में काम करने वाले पेंतइया (45) का कहना है कि पैसों की तंगी के चलते उसने ऐसा किया। उसकी बेटी भवानी ने पांच मई को कथित तौर पर पंखे से लटककर जान दे दी थी।
बताया जाता है कि चोरी का आरोप लगने के बाद भवानी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पेंतइया ने शहर के बाहर बहने वाले एक नाले में ही बेटी का शव बहा दिया। गत वर्ष पेंतइया के बेटे ने भी खुद को फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
मेलारदेवपल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर जे नागाचारी ने बताया कि 31 मई को नाले में एक लड़की के शव के कुछ हिस्से देखे गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। इस पर पता चला कि भवानी कुछ समय से लापता है।
जब पिता से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बेटी का शव नाले में बहा देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।