{"_id":"656b553c93bb7f21ca064b66","slug":"un-food-body-india-unanimously-elected-member-of-executive-committee-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN Food Body: भारत को कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया; खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानक तय करती है संस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UN Food Body: भारत को कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया; खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानक तय करती है संस्था
Sat, 02 Dec 2023 09:33 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:33 PM IST
सार
भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था में भारत को कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया है। खाद्य मानक-निर्धारण निकाय में भारत एशियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
विस्तार
दुनियाभर में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानक तय करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की अलग संस्था- कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (सीएसी) काम करती है। इसकी कार्यकारी समिति की बैठक में भारत को चुना गया है। इटली की राजधानी रोम में हुई बैठक में एशियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य के रूप में भारत को सर्वसम्मति से चुना गया।
बता दें कि कार्यकारी समिति सीएसी की एक महत्वपूर्ण शाखा है। सदस्य देशों को इसकी सदस्यता प्राप्त करने में काफी रुचि है। समिति का सदस्य बनने के बाद भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि सदस्य बनने के बाद भारत अलग-अलग खाद्य उत्पाद श्रेणियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक निर्धारित करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसके अलावा निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल होने का भी अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि कार्यकारी समिति काम शुरू करने के प्रस्तावों की "गहन समीक्षा" करती है। समिति आयोग के मानक विकास कार्यक्रम के प्रबंधन में सहायता करती है। समिति में अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, छह क्षेत्रीय समन्वयक और कोडेक्स के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से सात निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन
रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय में सीएसी की 46वीं बैठक हुई। सदस्यता मिलने के बाद जारी बयान में कहा गया है कि बाजरा के लिए समूह मानक स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव को आयोग ने स्वीकार कर लिया। बाजरा के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने की भारत की पहल का सदस्य देशों ने भरपूर समर्थन किया।
भारत ने बीते 27 नवंबर को सीएसी की बैठक के पहले दिन अतिरिक्त एजेंडा श्रेणी के तहत बाजरा के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था। 30 नवंबर को विस्तार से विचार-विमर्श के बाद तीन परियोजना दस्तावेजों की तैयारी को मंजूरी दी गई।