फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global UN Climate Change Report CO2 Emissions Temperature Records levels 2022 Check Detail in Hindi

Report: 2022 में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा वैश्विक CO2 उत्सर्जन, खतरनाक दुष्प्रभाव की चपेट में दुनिया

Fri, 11 Nov 2022 09:47 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 11 Nov 2022 09:47 AM IST
सार

भारी पैमाने पर CO2 उत्सर्जन के कारण इस बात की 40 प्रतिशत आशंका है कि अगले पांच वर्षों में ही वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर जाएगी।

विज्ञापन
Global UN Climate Change Report CO2 Emissions Temperature Records levels 2022 Check Detail in Hindi
कार्बन का उत्सर्जन - फोटो : Social Media

विस्तार

मिश्र में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में एक रिपोर्ट का खुलासा हुआ है जो कि दुनिया के लोगों के लिए चिंताजनक है। दरअसल, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2022 में  वायुमंडल में  4060 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड(CO2) का उत्सर्जन हुआ है जो कि आने वाले समय के लिए खतरनाक संकेत दे रहा है। जिस पैमाने पर CO2 का उत्सर्जन हो रहा है उससे यह लग रहा है कि तापमान वृद्धि  पर काबू पाना मुश्किल होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में 40.6 GtCO2 कुल उत्सर्जन  2019 में अब तक के उच्चतम वार्षिक कुल 40.9 GtCO2 के करीब है।

विज्ञापन


पेरिस समझौते के लक्ष्य को लग सकता है बड़ा झटका
ग्लोबल कार्बन बजट 2022 रिपोर्ट के अनुसार यदि मौजूदा उत्सर्जन स्तर बना रहता है, तो 50 प्रतिशत संभावना है कि 1.5 डिग्री सेल्सियस की वार्मिंग नौ वर्षों में पार हो जाएगी। बता दें कि वर्ष 2015 में पेरिस जलवायु सम्मेलन में देशों ने पूर्व औद्योगिक काल के स्तर की तुलना में वैश्विक औसत तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी वादे किए थे।
विज्ञापन


खतरनाक दुष्प्रभाव की चपेट में दुनिया
पूर्व-औद्योगिक (1850 1900) स्तरों में औसत की तुलना में पृथ्वी की वैश्विक सतह के तापमान में लगभग 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और इस वार्मिंग को दुनिया भर में रिकॉर्ड सूखे, जंगल की आग और बाढ़ का कारण माना जाता है। 2021 में, दुनिया के आधे से अधिक CO2 उत्सर्जन तीन स्थानों - चीन (31 प्रतिशत), अमेरिका (14 प्रतिशत) और यूरोपीय संघ (8 प्रतिशत) से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक CO2 उत्सर्जन में भारत का योगदान 7 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और यूरोपीय संघ में उत्सर्जन में आई कमी, अमेरिका और भारत में इजाफा
चीन (0.9 प्रतिशत) और यूरोपीय संघ (0.8 प्रतिशत) में अनुमानित उत्सर्जन में कमी आई है, लेकिन अमेरिका (1.5 प्रतिशत), भारत (6 प्रतिशत) और शेष विश्व (1.7 प्रतिशत) में वृद्धि हुई है। भारत में, 2022 में उत्सर्जन में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो मुख्य रूप से कोयले के उत्सर्जन में पांच प्रतिशत की वृद्धि से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed