फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UN Asia-Pacific Report: Rising Heat Reduces Agricultural Output and Labor Capacity, Urgent Action Needed

UN Report: कृषि उत्पादन ही नहीं, मजदूरों की क्षमता को भी घटा रहा बढ़ता तापमान; भारत सहित 5 देश गंभीर जोखिम में

Sun, 30 Nov 2025 05:59 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 30 Nov 2025 05:59 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के पांच देशों (भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश) में तापमान वृद्धि का खतरा सबसे अधिक है। बढ़ती गर्मी का प्रभाव खेतों में काम करने वाले लोगों की शक्ति और सहनशक्ति को कम कर रहा है।

विज्ञापन
UN Asia-Pacific Report: Rising Heat Reduces Agricultural Output and Labor Capacity, Urgent Action Needed
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट चेतावनी देती है कि बढ़ता तापमान न केवल फसलों के उत्पादन को घटा रहा है, बल्कि मजदूरों-किसानों की काम करने की क्षमता को भी कमजोर कर रहा है और ग्रामीण गरीबी को गहरा रहा है। इसका सीधा असर किसानों और मजदूरों की जीविका पर पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि दुनिया में तेजी से बढ़ते तापमान का असर अब खेतों, किसानों और फसलों पर साफ तौर पर दिखने लगा है और भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उन पांच देशों में शामिल है जहां कृषि पर बढ़ते तापमान का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। 

विज्ञापन


यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र की नई एशिया-प्रशांत डिजास्टर रिपोर्ट 2025 में हुआ है, इसे संयुक्त राष्ट्र एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) ने जारी किया है। रिपोर्ट बताती है कि भारत के साथ अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश भी गंभीर खतरे में पड़े देशों में शामिल हैं। बढ़ते तापमान के कारण न केवल फसलों का उत्पादन घट रहा है बल्कि पशुधन की उत्पादकता भी कम हो रही है और इसके साथ किसानों-मजदूरों की काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Heart Attack: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर से जानिए दिल के मरीज कैसे रखें सेहत का ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी का दायरा भी बढ़ रहा है, जबकि भारत में आधुनिक कृषि प्रणाली और कई योजनाओं के जरिए करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर तक निकाला है। इससे यह साबित होता है कि अगर सरकारें लोक कल्याणकारी नीतियों पर फोकस करें तो जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed