फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UN agencies sent about 10 thousand oxygen concentrators and 1 crore masks to India

#LadengeCoronaSe: 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और एक करोड़ मास्क, यूएन ने भारत भेजी बड़ी मदद

Fri, 07 May 2021 02:07 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 07 May 2021 02:07 PM IST
सार

कई देश और विदेशी एजेंसियां भारत को जरूरी मेडिकल सप्लाई भेज रही हैं। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों ने भी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत को करीब 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं।

विज्ञापन
UN agencies sent about 10 thousand oxygen concentrators and 1 crore masks to India
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारत इन दिनों कोरोना महामारी के भयंकर प्रकोप से जूझ रहा है। यहां लगातार कोविड-19 के मरीज बढ़ते जा रहे हैं, जिसके कारण देशभर के अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन व अन्य जरूरी मेडिकल सामग्रियों की कमी होती जा रही है। हालांकि, कोरोना वायरस से जारी भारत की जंग में साथ देने के लिए कई देशों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। कई देश और विदेशी एजेंसियां भारत को जरूरी मेडिकल सप्लाई भेज रही हैं। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों ने भी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत को करीब 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इसके साथ ही करीब एक करोड़ मेडिकल मास्क भी भेजे हैं।  

विज्ञापन


प्रवक्ता का बयान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बृहस्पतिवार को अपने बयान में कहा, ‘भारत में संयुक्त राष्ट्र का दल महामारी से निपटने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय दोनों सरकारों का सहयोग कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या निधि (यूएनएफपीए) ने करीब 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एक करोड़ मेडिकल मास्क और 15 लाख से अधिक फेस शील्ड भारत को भेजे हैं। संयुक्त राष्ट्र के दल ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी खरीदे हैं।  
विज्ञापन


अन्य उपकरण भी भेजे
बता दें कि यूनिसेफ देश को कोरोना टीकों को रखने के लिए ‘कोल्ड चेन’ उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है। दुजारिक ने बताया कि उनके सहायता दल ने देश को जांच मशीनें और पीपीई किट के साथ ही थर्मल स्कैनर भी भेजे हैं। यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत में 1,75,000 से अधिक टीकाकरण केंद्रों की निगरानी करने में भी मदद कर रहा है।  गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के 46 प्रतिशत मामले भारत में हैं और पिछले हफ्ते इस महामारी से दुनियाभर में जान गंवाने वाले लोगों में 25 प्रतिशत लोगों की मौत भारत में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed