फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uma Bharati will not fight lok sabha election 2019 announces in Bhopal

केंद्रीय मंत्री उमा भारती नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव, ये बताई वजह

Tue, 04 Dec 2018 06:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
Uma Bharati will not fight lok sabha election 2019 announces in Bhopal
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
सुषमा स्वराज के बाद अब केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी एलान कर दिया है कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। भोपाल में ये घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि अब वो राम मंदिर और गंगा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। अगले कुछ वक्त तक वो इन्हीं दो मुद्दों पर फोकस करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


उमा भारती ने कहा है कि वो राम मंदिर निर्माण के लिए वक्त देना चाहती हैं। उनका लक्ष्य अब मंदिर बनवाने का है। हालांकि, राजनीति छोड़ने की बात उन्होंने नहीं कही है। उमा के मुताबिक वो राजनीति तो करती रहेंगी लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने की बात से उन्होंने इनकार कर दिया है। उमा भारती, झांसी से सांसद हैं।
विज्ञापन


उमा भारती का ये बयान एक ऐसे वक्त में आया है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कानूनी समाधान तलाशने पर माथापच्ची की जा रही है। आपको बता दें कि 90 के दशक में उमा भारती राम मंदिर आंदोलन का बड़ा चेहरा रह चुकी है। ऐसे में उनके इस बयान के कई मायने निकाले जाना लाजिमी है। वैसे उमा ने ये भी कहा है कि जब साल 2016 में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से इस बारे में बात की थी कि तो शाह ने उन्हें इस्तीफा देने से मना किया था। पार्टी ही इस पर फैसला करेगी लेकिन मैं अगले डेढ़ साल राम मंदिर और गंगा के लिए काम करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर चुकी हैं। उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed