फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukraine Russia War Narendra Modi Vladimir Putin Talk With Operation Ganga Latest News Update

यूक्रेन संकट: पीएम मोदी ने की पुतिन से बात, खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी पर हुई चर्चा  

Wed, 02 Mar 2022 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Mar 2022 10:51 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अनुमान है कि अभी तक लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Ukraine Russia War Narendra Modi Vladimir Putin Talk With Operation Ganga Latest News Update
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान विशेष रूप से खारकीव फंसे भारतीय छात्रों की स्थिति पर भी बात हुई। दोनों के बीच संघर्ष क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इससे पहले यूक्रेन संकट के बीच विदेश मंत्रालय ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदम बागची से पूछा गया कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी फिर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे? इस पर उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं से बात कर रहे हैं। जब भी ऐसी बातचीत होती है तो हम आपके साथ साझा करते हैं। इस बारे में भी आपको सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता की अहम बातें

  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अनुमान है कि अभी तक लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान छह उड़ानें भारत पहुंची हैं, जिससे भारत में कुल उड़ानों की संख्या 15 हो गई है और इन उड़ानों से लौटने वाले भारतीयों की कुल संख्या 3,352 है।
  • अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित की गई हैं। इनमें से कुछ पहले से ही वर्तमान में रास्ते में हैं।
  • खार्किव में जो भारतीय फंसे हैं, उन्हें तुरंत वहां से किसी दूसरी जगह चले जाने का एडवायजरी जारी की गई है। इसके लिए खार्किव के पास की तीन जगह (पिसोचिन,बेजलुडोव्का और बाबे) सुरक्षित जोन बताई गई हैं। नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचने को कहा गया।
  • भारतीय वायु सेना का विमान सी-17  बुखारेस्ट (रोमानिया) से ऑपरेशन गंगा में शामिल हो गया है, इस विमान के आज रात दिल्ली लौटने की उम्मीद है। बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) और रेजस्जॉ (पोलैंड) से आज भारतीय वायुसेना की तीन उड़ानें रवाना होंगी।
  • यूक्रेन में रहने वाले एक भारतीय नागरिक चंदन जिंदल की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई है। उनका परिवार यूक्रेन में ही है।
  • एडवायजरी रूसी पक्ष से प्राप्त इनपुट के आधार पर जारी की गई है। हमने खुद से एडवायजरी में जगह और समय तय नहीं किया है, ये इनपुट पर आधारित है।
  • जिन लोगों ने अपना भारतीय पासपोर्ट खो दिया है, उन्हें आपातकालीन प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एक क्रियाविधि स्थापित की गई है। मुझे लगता है कि इससे कई भारतीय छात्रों को भी मदद मिलेगी।
  • यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान राष्ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे पहुंचा। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विमान से भारत पहुंचे लोगों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed