{"_id":"621a5af55828941e5b502065","slug":"ukraine-crisis-students-who-returned-to-india-said-that-we-had-full-faith-in-the-indian-government-very-happy-to-be-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: देश लौटे छात्रों ने कहा- हमें भारत सरकार पर पूरा भरोसा था, वापस आकर बहुत खुश हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूक्रेन संकट: देश लौटे छात्रों ने कहा- हमें भारत सरकार पर पूरा भरोसा था, वापस आकर बहुत खुश हैं
Sat, 26 Feb 2022 10:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:23 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहली उड़ान मुंबई पहुंच चुकी है। दूसरी उड़ान के रविवार सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। हम अपने बच्चों को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय छात्र
- फोटो : ANI
विस्तार
यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान शनिवार रात महाराष्ट्र के मुंबई में उतरी। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूक्रेन से लौटने पर एक छात्रा ने बताया कि हमने देखा कि वहां कैसी स्थिति थी, लेकिन भारत सरकार ने इतने कम समय में हमें निकाल कर यहां पहुंचा दिया। भारत के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को निकाला जा रहा है। एमबीबीएस के एक छात्र का बताया कि मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा था कि हमें हमारे देश वापस जरूर लाया जाएगा। वहां थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहली उड़ान मुंबई पहुंच चुकी है। दूसरी उड़ान के रविवार सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। हम अपने बच्चों को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें यूक्रेन सीमा से पड़ोसी देशों के हवाई अड्डों तक ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरा बैच भी जल्द दिल्ली पहुंच जाएगा
उन्होंने कहा कि जब से ये संकट शुरू हुआ, प्रधानमंत्री चिंता में थे कि कैसे हमारे बच्चे, हमारे नागरिक सुरक्षित भारत लौट सकें। रूट बनाए गए, आस-पास के देशों के साथ संपर्क किया गया, हेल्पलाइन एक्टिव की गई। संतोष की बात है कि आज हमारे 219 बच्चे भारत पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरा बैच भी जल्द दिल्ली पहुंच जाएगा। अब लगातार प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सभी को वापस लाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस कार्यक्रम को मॉनिटर कर रहे हैं।
छात्रों के अभिभावकों से बातचीत की
इस बीच केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावकों से बातचीत की। उन्होनें ने बताया कि मैंने उनकी बात सुनी और उनके बच्चों की सुरक्षा और भलाई के बारे में चिंताओं का जवाब दिया। हमने प्रत्येक छात्र को सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन