फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukraine Crisis could be discussed during Netherlands visit of President Ram Nath Kovind after visiting Turkmenistan news in Hindi

राष्ट्रपति का विदेश दौरा: नीदरलैंड में उठ सकता है यूक्रेन संकट का मुद्दा, भारत का रुख स्पष्ट करेंगे कोविंद

Wed, 30 Mar 2022 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग एक अप्रैल से एक सप्ताह के लिए विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह तुर्कमेनिस्तान और नीदरलैंड की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनके यात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Ukraine Crisis could be discussed during Netherlands visit of President Ram Nath Kovind after visiting Turkmenistan news in Hindi
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले सप्ताह नीदरलैंड की यात्रा पर जाएंगे और डच नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान रूस-यूक्रेन विवाद का मुद्दा भी उठ सकता है। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति इस विवाद को लेकर भारत का स्पष्ट रुख दोहराएंगे। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में पश्चिमी सचिव संजय वर्मा ने राष्ट्रपति के इस एक सप्ताह के दौरे पर प्रेस वार्ता के दौरान यह टिप्पणी की। एक अप्रैल से शुरू होने वाले इस विदेश दौरे में राष्ट्रपति कोविंद तुर्कमेनिस्तान और नीदरलैंड की यात्रा करेंगे। यहां वह दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर कोविंग एक से चार अप्रैल तक वहां रहेंगे। वर्मा ने कहा कि स्वतंत्र तुर्कमेनिस्तान की राष्ट्रपति कोविंद की यह पहली यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान राष्ट्रपति तुर्कमेनिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सरदार बेर्दीमुहामेदोव के साथ बातचीत भी करेंगे, जिन्हें हाल ही में पद की शपथ ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर जारी होगा डाक टिकट
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ताएं भी आयोजित होंगी। संजय वर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन, वित्तीय इंटेलिजेंस, संस्कृति और युवा मामलों में सहयोग कार्यक्रम पर समझौता ज्ञापन को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने पर एक संयुक्त डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।

इस सवाल पर कि क्या राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान भारत (तापी) पाइपलाइन का मुद्दा भी उठ सकता है, वर्मा ने कहा कि इस पर वार्ता चल रही है। इस पाइपलाइन को लेकर बातचीत की शुरुआत पिछले कुछ वर्ष पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर भौगोलिक स्थिति को देखा जाए तो यह एक कठिन पड़ोस है।

चार से सात अप्रैल तक नीदरलैंड में रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
तुर्कमेनिस्तान की यात्रा करने के बाद किंग विलेम अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा के निमंत्रण पर चार से सात अप्रैल तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नीदरलैंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नीदरलैंड के राजा और रानी के साथ प्रधानमंत्री मार्क रूट से भी मुलाकात करेंगे। यहां वह रामायण पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।


इस सवाल पर कि क्या राष्ट्रपति कोविंद डच नेतृत्व के साथ यूक्रेन संकट पर भी बात करेंगे, वर्मा ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह हैरान करने वाला नहीं होगा। यूक्रेन को लेकर हमारा रुख स्पष्ट है और यूरोप के हमारे मित्रों में आपसी समझ है। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और लोकसभा सांसद दिलीप घोष भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed