{"_id":"639c9eb7051fd0444e35edf9","slug":"uk-visa-british-high-commissioner-said-britain-is-giving-visa-to-indians-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Visa: ब्रिटिश उच्चायुक्त बोले, भारतीयों को 15 दिन में वीजा दे रहा ब्रिटेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UK Visa: ब्रिटिश उच्चायुक्त बोले, भारतीयों को 15 दिन में वीजा दे रहा ब्रिटेन
Fri, 16 Dec 2022 10:07 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय यात्रियों को उनका देश अब 15 दिन के भीतर वीजा मुहैया करा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पेचीदा मामलों में अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
ट्विटर पर पोस्ट की गई एक छोटी वीडियो क्लिम में एलिस ने कहा है, दो महीने पहले, मैंने कहा था कि हमारा लक्ष्य साल के अंत तक भारत से ब्रिटेन जाने वालों को 15 दिन के मानक समय के भीतर वीजा मुहैया कराने का है। दिल्ली में हमारी टीम और पूरे वीजा नेटवर्क ने शानदार काम करके इसे हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, अगर आप और जल्द वीजा चाहते हैं तो प्राथमिकता वाले चैनल को अपना सकते हैं। हम उसमेें पांच दिन में वीजा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी से शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में अगले महीने से वीजा के लिए छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने ब्रिटेन में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को वीजा के लिए जल्द आवेदन करने का अनुरोध भी किया।
विज्ञापन