फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK General Election shahsi tharoor takes a jibe at BJP on labour party victory news in hindi

Congress: 'अबकी बार 400 पार, लेकिन...', ब्रिटेन में लेबर पार्टी की जीत पर शशि थरूर ने भाजपा पर कसा तंज

Sat, 06 Jul 2024 08:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 06 Jul 2024 08:44 AM IST
सार

ब्रिटेन में लेबर पार्टी के 400 के आंकड़े को पार करने पर केवल शशि थरूर ने ही नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में इस परिवर्तन के बीच एक महीने पहले भारत में हुए राजनीतिक घटनाओं को याद करना उचित होगा।

विज्ञापन
UK General Election shahsi tharoor takes a jibe at BJP on labour party victory news in hindi
शशि थरूर - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन के आम चुनाव में 14 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी के शासन का अंत हुआ। लेबर पार्टी ने इस चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की। ब्रिटेन के आम चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा नीत एनडीए पर तंज कसा। दरअसल, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 सीटें जीतने का दावा किया था। हालांकि, भाजपा नीत एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा तो हासिल किया, लेकिन 400 पार के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के 400 से ज्यादा सीटें पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिरकार अबकी बार 400 पार हुआ, लेकिन किसी दूसरे में। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी किए गए, जिसमें भाजपा ने 240 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा नीत एनडीए ने 293 सीटें हासिल की। कांग्रेस इस बार 99 सीटें जीतने में कामयाब रही, लेकिन इंडी गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शशि थरूर का भाजपा पर तंज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शशि थरूर ने कहा, "आखिरकार अपकी बार 400 पार हुआ, लेकिन किसी दूसरे देश में।" ब्रिटेन में लेबर पार्टी के 400 के आंकड़े को पार करने पर केवल शशि थरूर ने ही नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "ब्रिटेन में इस परिवर्तन के बीच एक महीने पहले भारत में हुए राजनीतिक घटनाओं को याद करना उचित होगा।"


लेबर पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत के साथ कीर स्टार्मर अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने। जीत के बाद स्टार्मर ने मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी पारंपरिक होलबोर्न सीट से और सेंट पैनक्रास सीट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed