फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC writes letter to universities and states said if not following the rules will be out of NIRF 2023 ranking

सख्ती: यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और राज्यों को लिखा पत्र, शोधगंगा पोर्टल पर थीसिस अपलोड करना अनिवार्य, नियम न मानने पर एनआईआरएफ से बाहर

Sun, 26 Dec 2021 07:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Dec 2021 07:03 AM IST
सार

यूजीसी ने पत्र में लिखा है कि यदि कोई उच्च शिक्षण संस्थान नियमों का उल्लंघन करता है तो फिर उसे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 (एनआईआरएफ) से बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
UGC writes letter to universities and states said if not following the rules will be out of NIRF 2023 ranking
UGC - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को पीएचडी छात्रों का ब्यौरा और उनकी थीसिस शोधगंगा पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसको लेकर राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इसमें लिखा है कि यदि कोई उच्च शिक्षण संस्थान नियमों का उल्लंघन करता है तो फिर उसे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 (एनआईआरएफ) से बाहर कर दिया जाएगा। दरअसल एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 के लिए वर्ष 2019, 2020 और 2021 में स्नातक करके पीएचडी करने वाले छात्रों की संख्या का डेटा राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) रैंकिंग के आवंटन में करेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। आयोग सचिव प्रो. जैन ने लिखा है कि शोधगंगा पोर्टल पर एमफिल और पीएचडी थीसिस अपलोड करनी अनिवार्य हैं। हालांकि आयोग के बार-बार दिशा-निर्देशों के बाद भी कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने अभी तक पीएचडी थीसिस अभी तक अपलोड नहीं की है। विश्वविद्यालयों को बताया जाता है कि नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 में पीएचडी डेटा यही से लिया जाना है। यदि कोई संस्थान इस निर्देश के बाद भी नियम का उल्लंघन करता है तो उनका नाम नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 से बाहर हो जाएगा। क्योंकि रैंकिंग के मानकों में परखने के लिए पीएचडी छात्रों का ब्यौरा और थीसिस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रामाणिक डाटा प्राप्त करने में सुविधा
आयोग का कहना है कि शोधकर्ताओं के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आयोग ने बताया है, कि 2019 के बाद से कई संस्थानों ने थीसिस अपलोड नहीं किए है। जबकि वर्ष 2019, 2020 और 2021 में स्नातक करके पीएचडी करने वाले छात्रों की संख्या का डाटा एनबीए भारत रैंकिंग 2023 के लिए सेव किया जाएगा।


स्नातक से पीएचडी करने वाले छात्रों के शोध और शोध कार्यों के भंडार, शोधगंगा में अपलोड करने से संख्या पर प्रामाणिक डाटा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। केंद्रीय रूप से बनाए गए डिजिटल रिपॉजिटरी के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक थीसिस की ऑनलाइन उपलब्धता न केवल कार्य को आसान बनाएगी, बल्कि थीसिस को संग्रह करने में मदद करेगी।  इससे रिसर्च की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा थीसिस चोरी का खतरा भी नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed