फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC directs colleges Higher education institute to ban junk food on campuses

कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में नहीं मिलेंगे जंक फूड, यूजीसी ने दिए बैन लगाने के निर्देश 

Thu, 23 Aug 2018 02:49 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
UGC directs colleges Higher education institute to ban junk food on campuses

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को उनके कैंपस में जंक फूड की बिक्री पर बैन लगाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


यूजीसी द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कॉलेजों में जंक फूड पर प्रतिबंध से स्वस्थ भोजन के नए मानक स्थापित होंगे। इससे छात्रों को बेहतर रहने, बेहतर सीखने और मोटापा कम करने में मदद मिलेगी। यह अत्यधिक वजन से होने वाली बीमारियों को रोकने में मदद करेगा।   
विज्ञापन

 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों के बाद यह सर्कुलर जारी किया है। इसमें कॉलेजों से परामर्श का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही छात्रों को जागरूक करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी इस तरह निर्देश सभी स्कूलों के लिए जारी किए थे, जिसमें उनकी कैंटीन से जंक फूड हटाने को कहा गया था। साथ ही बच्चों का लंच बॉक्स की जांच करने और उन्हें पौष्टिक भोजन के बारे में जागरूक करने और छात्रों की निरंतर निगरानी के लिए भी कहा गया था। 


यह सर्कुलर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद जारी किया गया था, जिसमें बच्चों के उच्च मात्रा में वसा, नमक और चीनी युक्त भोजन लेने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed