फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udhav Thackeray was planning to quit as CM after meeting Modi last year Sena rebel camp Maharashtra Updates

Maharashtra: शिंदे गुट का दावा- पिछले साल पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उद्धव सीएम पद छोड़ना चाहते थे

Fri, 05 Aug 2022 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Aug 2022 09:47 PM IST
सार

उन्होंने दावा किया कि पिछले साल जून में उद्धव ठाकरे के पीएम मोदी से मिलने के बाद यह तय किया गया था कि वह अगले 15 दिनों में मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे क्योंकि उनके लिए उनके संबंध अधिक महत्वपूर्ण थे, लेकिन यह महसूस किया गया कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए और समय चाहिए।

विज्ञापन
Udhav Thackeray was planning to quit as CM after meeting Modi last year Sena rebel camp Maharashtra Updates
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना के बागी धड़े ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा दावा किया। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते थे। शिवसेना के बागी विधायकों के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि ठाकरे के लिए मोदी के साथ उनके संबंध शीर्ष पद पर बने रहने से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, शिवसेना के ठाकरे खेमे ने केसरकर की टिप्पणियों पर कहा कि वह आत्म-विरोधाभासी बयान दे रहे हैं और भ्रमित लग रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पिछले साल जून में उद्धव ठाकरे के पीएम मोदी से मिलने के बाद यह तय किया गया था कि वह अगले 15 दिनों में मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे क्योंकि उनके लिए उनके संबंध अधिक महत्वपूर्ण थे, लेकिन यह महसूस किया गया कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए और समय चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक वक्त पीएम मोदी ने ठाकरे को अपना छोटा भाई कहा था।
विज्ञापन


केसरकर ने कहा कि उस वक्त बात इस वजह से बनते-बनते रह गई, क्योंकि भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे पर निशाना साधने लगे। छवि को खराब करने के प्रयासों से शिवसेना के बहुत से नेता परेशान और व्यथित हो गए और भाजपा से दूरी बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शिंदे गुट के शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने कहा था कि उद्धव और प्रधानमंत्री की मुलाकात के कुछ ही दिन महाराष्ट्र विधानमंडल के वर्षाकालीन सत्र में भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने का इरादा छोड़ दिया था।


केसरकर के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकरे खेमे की शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने कहा कि वह हर दिन कुछ नया खुलासा कर रहे हैं। वह आत्म-विरोधाभासी बयान दे रहे हैं और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed