फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UDF won 16 seats in local body by-elections, opposition said- anti-incumbency wave in the state

Kerala: स्थानीय निकाय उपचुनाव में यूडीएफ ने जीतीं 16 सीटें, विपक्ष ने कहा- राज्य में सत्ता विरोधी लहर

Wed, 11 Dec 2024 03:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Dec 2024 03:10 PM IST
सार

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 31 वार्डों में हुए स्थानीय निकाय उपचुनाव में 16 सीटों पर कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) नेतृत्व वाले एलडीएफ ने 11 वार्डों और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने दो सीटों पर जीत पाई। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।

विज्ञापन
UDF won 16 seats in local body by-elections, opposition said- anti-incumbency wave in the state
केरल कांग्रेस नेता वीडी सतीसन - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल में 31 वार्डों में हुए स्थानीय निकाय उपचुनाव में 16 सीटों पर कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जीत हासिल की है। यूडीएफ ने सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) से भी कुछ सीटें छीनी हैं। उपचुनाव में सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) नेतृत्व वाले एलडीएफ ने 11 वार्डों और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने दो सीटों पर जीत पाई। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।

विज्ञापन


यूडीएफ की जीत पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि चुनाव परिणाम से साफ है कि राज्य के लोग सत्ता के विरोध में हैं। विपक्ष की जीत से साफ है कि केरल में कोई सरकार नहीं है। यह जीत यूडीएफ को 2025 में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए ऊर्जा देगी। उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं क्योंकि यह भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से भरी है और जनविरोधी है। 
विज्ञापन


सतीशन ने कहा कि विपक्ष ने हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद स्थानीय निकाय उपचुनाव में अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। यूडीएफ अपनी सीटों की हिस्सेदारी बढ़ाने में कायम रहा और उसने तीन पंचायतों में एलडीएफ के शासन को खत्म कर दिया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने एलडीएफ से नौ सीटें छीन लीं। विपक्षी नेता ने विजयी प्रत्याशियों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई दी। कुछ कारणों से कई वार्डों में सीटें खाली होने के बाद उपचुनाव की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed