{"_id":"5c724710bdec22739f7581d5","slug":"uddhav-thackrey-said-to-party-workers-to-assure-victory-of-bjp-shicsena-in-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से गठबंधन पर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता नाराज, पार्टी बैठकों के जरिए साधने में लगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा से गठबंधन पर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता नाराज, पार्टी बैठकों के जरिए साधने में लगी
Sun, 24 Feb 2019 01:35 PM IST
Prabudhh Jain
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Prabudhh Jain
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की अपील की है। ठाकरे ने चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में पार्टी सांसदों, जिला और तालुका प्रमुखों के साथ बैठकें कीं।
विज्ञापन
लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाने के निर्णय के बाद यह पहली बैठक थी। यह कदम इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भाजपा के साथ गठबंधन करने के उनके फैसले से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता नीलम गोरे ने कहा कि उद्धव जी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दो-तरफा संवाद में विश्वास रखते हैं। वह उनका मार्गदर्शन करते हैं और उनकी सलाह लेते हैं। उन्होंने कहा कि ठाकरे विभिन्न स्तरों पर बैठकें कर रहे हैं, ताकि गठबंधन के संबंध में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की शंकाओं को दूर किया जा सके।
विज्ञापन