फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray wants world class multilevel aquarium in Mumbai

उद्धव ठाकरे मुंबई में बनाना चाहते हैं विश्व स्तरीय मछलीघर, बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 03 Dec 2019 05:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Dec 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray wants world class multilevel aquarium in Mumbai
Uddhav Thackeray - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में एक बहुस्तरीय मछलीघर बनाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। दरअसल, ठाकरे बैंकॉक में स्थित ओशन वर्ल्ड की तर्ज पर मुंबई शहर में एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठाकरे ने महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ठाकरे ने कहा कि मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर है। अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल के माध्यम से पर्यटक मुंबई आएंगे।
विज्ञापन


ऐसे में इसके प्रथम चरण के तहत हमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मछलीघर को बनाने की जरूरत है। इसी वजह से मैंने अफसरों को इसका एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सी लाइफ बैंकाक ओशन वर्ल्ड जिसे पहले सियाम ओशन वर्ल्ड के नाम से जाना जाता था, दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े मछलीघरों में से एक है। इसमें दुनिया भर से 30,000 से अधिक समुद्री जीव मौजूद हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन से जुड़ी बड़ी, निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed