फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray took a jibe at Eknath Shinde In interview to Saamana Shivsena

उद्धव का शिंदे पर वार: शिवसेना लहराती तलवार है, म्यान में रखोगे तो जंग लग जाएगी

Tue, 26 Jul 2022 01:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Jul 2022 01:56 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने कहा, मेरा ऑपरेशन हुआ था। मैं अपनी तबीयत से जूझ रहा था। मैं अपनी गर्दन से नीचे के हिस्सों को भी हिला नहीं सकता था।जब मेरी हलचल बंद थी तो इनकी तेज थी।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray took a jibe at Eknath Shinde In interview to Saamana Shivsena
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत में जो कुछ भी हुआ, वह पूरे देश ने देखा। यहां का सियासी संकट भले ही कुछ समय के लिए शांत हो गया हो, लेकिन मामला अभी भी कोर्ट में है। शिंदे गुट लगातार शिवसेना पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है, तो उद्धव ठाकरे अपने बचाव में लगे हुए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को साक्षात्कार दिया है, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे की बगावत व सियासी घटनाक्रम पर खुल कर बात की है। 

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा, शिवसेना और संघर्ष का, एक-दूसरे के साथ गहरा नाता है। शिवसेना, एक लहराती तलवार है। इसे यदि म्यान में रखा जाए, तो इसमें जंग लग जाती है। इसलिए यह लहरानी ही चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



खुद के पिता की फोटो पर वोट मांगे
उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, जिन्होंने विश्वासघात किया है, पार्टी तोड़ी है, वे खुद के पिता का फोटो लगाकर वोट मांगें। शिवसेना के बाप का फोटो लगाकर भीख न मांगें। उन्होंने बागी नेताओं की तुलना पेड़ के सड़े हुए पत्तों से की। कहा, चुनाव होने दीजिए ये पत्ते जमीन पर आ जाएंगे और पता चल जाएगा कि लोग उनका समर्थन करते हैं या नहीं। आगे कहा, इन सड़े हुए पत्तों को बहा दिया जाना चाहिए। यह पेड़ के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें नए पत्ते होंगे।


मेरी गलती थी कि भरोसा किया 
उद्धव ठाकरे ने कहा, मेरी गलती थी कि पार्टी के कुछ नेताओं पर बहुत अधिक भरोसा किया। इतने लंबे समय तक उन पर भरोसा करना मेरी गलती थी। उन्होंने कहा, सरकार चली गई, मुख्यमंत्री पद गया, इसका अफसोस नहीं है। मेरे ही लोग दगाबाज निकले, यह ज्यादा चोट पहुंचाने वाला है। मेरे ऑपरेशन के बाद अस्वस्थता के दौरान सरकार गिराने का प्रयास हो रहा था। 



मेरी हलचल बंद थी, इनकी तेज 
उद्धव ठाकरे ने कहा, मेरा ऑपरेशन हुआ था। मैं अपनी तबीयत से जूझ रहा था। मैं अपनी गर्दन से नीचे के हिस्सों को भी हिला नहीं सकता था। कुछ लोग मेरे जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, तो कुछ लोग ऐसे भी थे जो प्रार्थना कर रहे थे कि मैं जिंदगी भर ऐसा ही रहूं। यही लोग आज पार्टी बर्बाद करने निकले हैं। उन्होंने कहा, आपको दो नंबर की पोस्ट दी, आप पर अंधा विश्वास किया ऐसे में विश्वासघात किया गया। जब मेरी हलचल बंद थी तो इनकी तेज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed