फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Sanjay Raut incited me to attack former CM Manohar Joshi house claimed MLA Sarvankar Big news

Big News: पूर्व सीएम मनोहर जोशी के घर पर हमला करने के लिए ठाकरे और राउत ने उकसाया था, शिवसेना विधायक का दावा

Mon, 11 Sep 2023 07:12 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 11 Sep 2023 07:12 AM IST
सार

मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में स्थित जोशी के आवास पर सितंबर 2009 में विधानसभा चुनाव से पहले कुछ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला किया था, जब सरवणकर को टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Sanjay Raut incited me to attack former CM Manohar Joshi house claimed MLA Sarvankar Big news
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक सदा सरवणकर ने दावा किया है कि उन्हें 2009 में पूर्व सीएम मनोहर जोशी के घर पर हमला करने के लिए उनकी पार्टी के नेताओं उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने उकसाया था। सरवणकर ने एक सार्वजनिक समारोह में संबोधन के दौरान यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


माहिम से विधायक सरवणकर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं, उद्धव ठाकरे ने मुझे जोशी के आवास पर हमला करने के लिए कहा था, क्योंकि जोशी ने मेरे टिकट का विरोध किया था। जैसे ही मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकला, मुझे संजय राउत का फोन आया और उन्होंने मुझे पेट्रोल ले जाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


बता दें, मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में स्थित जोशी के आवास पर सितंबर 2009 में विधानसभा चुनाव से पहले कुछ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला किया था, जब सरवणकर को टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिब्रूगढ़ में सड़क हादसे में चार की मौत
ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले में रविवार शाम को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायल को असम मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश घायल
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के चिव्वेमला मंडल में रविवार को सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश वी सुजाता रविवार को घायल हो गईं। वे हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थीं। उन्होंने बताया कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे झाड़ी में पलट गई। कुछ राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्हें सूर्यापेट के एक अस्पताल में ले जाया गया। जज को मामूली चोटें आईं हैं और उनके सिर पर दो टांके लगे। उनकी हालत स्थिर है और दुर्घटना में कार चालक को भी मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed