फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav thackeray on bjp, Just chanting Bharat mata ki jai does not make you patriot

उद्धव का भाजपा पर हमला- केवल 'भारत माता की जय' कहने से आप देशभक्त नहीं बन जाएंगे

Wed, 03 Mar 2021 08:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Uddhav thackeray on bjp, Just chanting Bharat mata ki jai does not make you patriot
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि न ही शिवसेना स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा थी और न ही आपका आरएसएस था। इसलिए सिर्फ 'भारत माता की जय' का नारा लगाने से आप (भाजपा) देशभक्त नहीं बन जाते। 

विज्ञापन


उद्धव ने आगे कहा कि भाजपा हमें हिंदुत्व का पाठ न पढ़ाए। केंद्र सरकार पहले यह बताए कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को अब तक भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। केंद्र को दो बार पत्र भेजा गया, भारत रत्न कौन देता है? यह अधिकार प्रधानमंत्री और समिति का है। आप सावरकर को भारत रत्न नहीं दे सकते और हमें नाम बदलने को लेकर उपदेश दे रहे हो।
विज्ञापन


दरअसल भाजपा ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने में हो रही देरी पर शिवसेना पर निशाना साधा था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि शिवसेना ने सत्ता में बने रहने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा से समझौता किया है। उद्धव ने कहा, दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों की राहों में केंद्र सरकार ने लोहे की कीले लगवाई। उनकी बिजली काट दी, पानी आपूर्ति बंद कर दी। केंद्र सरकार किसानों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार क्यों कर रही है, देश भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed