फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Faction MP Sanjay Raut commented on PM Modi, says india is playing cricket with Pakistan

कटाक्ष: ‘एक तरफ PoK लेने की बात, दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट जारी’, संजय राउत का मोदी सरकार पर हमला

Thu, 14 Sep 2023 12:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:47 PM IST
सार

राउत ने कहा कि जिस वक्त पीएम मोदी पर फूल बरसाए जा रहे थे उस वक्त हमारे जवानों पर गोलियां चल रही थीं। इसमें हमारे तीन अधिकारी शहीद हो गए। 

विज्ञापन
Uddhav Thackeray Faction MP Sanjay Raut commented on PM Modi, says india is playing cricket with Pakistan
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के संजय राउत ने कश्मीर में एक साथ तीन अधिकारियों के शहीद होने पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस वक्त हमला किया जा रहा था, उस वक्त हमारे पीएम के ऊपर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल बरसाए जा रहे थे। 

विज्ञापन

जिस वक्त फूल बरसाए...
उन्होंने कहा कि वो मानते है कि जी-20 सफल हुआ है तो हम भी मानते है कि फूल बरसाए जाने चाहिए। लेकिन जिस वक्त फूल बरसाए जा रहे थे उस वक्त हमारे जवानों पर गोलियां चल रही थीं। इसमें हमारे तीन अधिकारी शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि तीन बड़े अधिकारियों का शहीद होना साफ दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर की हालत आज भी ठीक नहीं है। 

विज्ञापन

जवानों की शाहदत देखना दुखद
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार नहीं है। वहां के लोग परेशान हैं। सरकार का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने सरकार से कहा कि अगर आपने वहां व्यवस्था बना ली है तो यह आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आए दिन जवानों की शाहदत देखना बहुत दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आपको दुख नहीं होता
संजय राउत ने सरकार से पूछा कि आप किस खुशी में फूल बरसा रहे हो? क्या आपको दुख नहीं होता? क्या आपकी तरफ से कोई बयान आया? उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है कि पीओके को अपने कब्जे में ले लेंगे। दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहा है। 

यह असली पिक्चर नहीं
इसी दौरान संसद सत्र के बारे में राउत ने पत्रकारों से कहा कि यह असली पिक्चर नहीं है। यह सरकार हमसे बहुत सी बातें छिपाती रही है। यह सत्र 18-22 सितंबर तक चलेगा। इन 5 दिनों के बाद उनका असली चेहरा सामने आ जाएगा और साफ हो जाएगा कि वे चुनाव आयोग या न्याय व्यवस्था को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वे देश में तानाशाही को संसद के माध्यम से सामने लाना चाहते हैं।

इंडिया गठबंधन अपना देख लेगा
वहीं, इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि सरकार को हमसे क्या मतलब है। हम अपना देख लेंगे। हारें या जीतें हम अपना देख लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को फिलहाल जम्मू-कश्मीर पर ध्यान देना चाहिए। राउत ने कहा कि अगले साल चुनाव में साफ हो जाएगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed