{"_id":"6668f35ced11c4f259072974","slug":"uddhav-thackeray-declared-candidates-all-four-legislative-council-seats-in-maharashtra-congress-angry-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में एमवीए में अनबन: विधान परिषद की चारों सीटों पर उद्धव ने घोषित किए प्रत्याशी; कांग्रेस नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में एमवीए में अनबन: विधान परिषद की चारों सीटों पर उद्धव ने घोषित किए प्रत्याशी; कांग्रेस नाराज
Wed, 12 Jun 2024 06:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:31 AM IST
सार
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने कोई चर्चा नहीं की। इस संबंध में जब हमने ठाकरे से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई
विस्तार
लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महाराष्ट्र में विधान परिषद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में अनबन शुरू हो गई है। सूबे की चार सीटों पर विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के चुनाव हो रहे है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने बिना चर्चा के ही चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिससे कांग्रेस नेता नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने कोई चर्चा नहीं की। इस संबंध में जब हमने ठाकरे से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। चुनाव आयोग ने मुंबई शिक्षक और मुंबई स्नातक के अलावा नासिक शिक्षक और कोकण स्नातक क्षेत्र के चुनाव की घोषणा की है। इन चारों सीटों के लिए 26 जून को मतदान होगा। नामांकन वापसी की तिथि 12 जून है। इसी बीच उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के बीच अनबन की शुरूआत हुई है। नाना पटोले ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नासिक और कोकण में अपने उम्मीदवार वापस ले। वहीं, इस बारे में उद्धव ठाकरे के पुत्र विधायक आदित्य ठाकरे ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
लेकिन विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि पारंपरिक तरीके से जिन चार सीटों पर शिवसेना ने उम्मीदवार की घोषणा की है। वहां, कांग्रेस प्रभावी नहीं है।
विज्ञापन