{"_id":"5bcd75a3bdec22695036001c","slug":"uddhav-thackeray-attack-on-bjp-and-said-modi-government-does-not-want-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे ने किया भाजपा पर हमला, कहा- मोदी सरकार को नहीं है दोस्तों की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे ने किया भाजपा पर हमला, कहा- मोदी सरकार को नहीं है दोस्तों की जरूरत
भाषा, मुंबई
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक रैली में रविवार को भाजपा पर हमला करते हुए दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को ‘किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं’ है। उद्धव ने रविवार को शिरडी और अहमदनगर में सार्वजनिक सभाएं की। वह पूरे राज्य में रैलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा, ‘जब अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) की सरकार केंद्र में थी तो उन्हें कई राजनीतिक मित्रों का समर्थन प्राप्त था। (लेकिन) मौजूदा सरकार को किसी भी राजनीतिक गठबंधन की जरूरत नहीं है।' उद्धव ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे दावों का सच तलाशने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित लोगों का पता लगाने के लिए कह रहा हूं। आप अपनी जानकारियों के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर लगाएं और लोगों को तय करने दें।' शिवसेना प्रमुख ने ‘झूठ फैलाने’ को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह चुनावी फायदे की खातिर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाती है।
विज्ञापन
शिरडी में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने भाजपा से मतभेदों के बावजूद केंद्र एवं महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों में शिवसेना के साझेदार बने रहने पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसी चीजें कराने के लिए सत्ता में हूं जिससे लोगों को फायदा हो। मैं उनमें से नहीं हूं जो सत्ता के सामने अपनी दुम हिलाए। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं।’
संभवत: भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि झूठ फैलाकर सत्ता हासिल करना ‘देशद्रोह’ है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फणनवीस सरकार पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि राज्य सरकार की किसान कर्ज माफी योजना भी धोखा और छलावा साबित हुई। उद्धव ने पुष्टि की कि शिरडी से लोकसभा सदस्य सदाशिव लोखंडे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।