उद्धव ने उड़ाया मोदी का मजाक, कहा- आपने तो बिना पानी के देश को नहला दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनकोट वाले बयान पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री (डॉ. मनमोहन सिंह) को रेनकोट पहनकर नहाने की कला आती है लेकिन, वह कम से कम पानी का इस्तेमाल करके नहाते थे। लेकिन, मोदी तो किसी को पानी से ही नहीं नहाने दे रहे हैं।
आपने (मोदी) तो बिना साबुन झाग पैदा कर दिया है और बिना पानी के पूरा देश नहला दिया। एक तरफ उद्धव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा तो दूसरी ओर आजादी के बाद देश को विकास के मार्ग ले जाने के लिए कांग्रेस की जमकर प्रशंसा की।
शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र में प्रकाशित साक्षात्कार में उद्धव ने यह भी दावा किया है कि गठबंधन तोड़ने की भूल भाजपा को समझ में आ गई है। इसलिए वह शिवसेना से सुलह की आस में है लेकिन बीएमसी चुनाव के बाद वह किसी से गठबंधन नहीं करेंगे।
भाजपा को अपनी गलती का अहसास हो गया है
ठाकरे ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि बीएमसी चुनाव में यह दोस्ताना मैच है। उसका यही मतलब है कि भाजपा को अपनी गलती का अहसास हो गया है। वह समझ गई है कि उसने गलत कदम उठा लिया है। बीते दिनों अमित शाह ने कहा था कि शिवसेना के साथ कोई मतभेद नहीं है। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने के पार्टी के फैसले से गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा।
अब नहीं होगा भाजपा से समझौता
उद्धव ने कहा कि अब मैं क्यों उससे (भाजपा से) समझौता करूं। जब मैंने उसके दिमाग के बुरे विचार देख लिए हैं तो मैं क्यों उससे गले लगूं। कोई समझौता कभी नहीं होगा। मैं अब दृढ़ हूं। यदि मैं दृढ़ नहीं होता तो यह घोषणा नहीं की होती कि मैं भविष्य में अपनी पार्टी के लिए नया रास्ता ढूंढ रहा हूं।
महाराष्ट्र में भाजपा से समर्थन वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे उसके बारे में सोचना पडे़गा। यदि भाजपा अनैतिक तरीके से राज्य को बांटने के बारे में सोच रही है तो समर्थन के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे।