फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav dares PM Modi BJP to fulfil Savarkar dream of Akhand Bharat in mva rally

Maharashtra: उद्धव की पीएम मोदी को चुनौती, बोले- सावरकर के 'अखंड भारत' के सपने को पूरा करके दिखाएं

Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि सावरकर ने देश की स्वतंत्रता के लिए कठोर कारावास और कठिनाइयां झेलीं, न कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए। क्या आप सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करेंगे....

विज्ञापन
Uddhav dares PM Modi BJP to fulfil Savarkar dream of Akhand Bharat in mva rally
उद्धव ठाकरे - फोटो : Social Media

विस्तार

एक समय छोटे भाई और बड़े भाई की भूमिका में रहे शिवसेना और भाजपा एक दूसरे के ऊपर खूब निशाना साध रहे हैं। महाराष्ट्र में हुई एमवीए रैली में शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम और भाजपा हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी.डी. सावरकर के “अखंड भारत” के सपने को पूरा करके दिखाएं। इसके लिए मैं उन्हें चुनौती देता हूं।

विज्ञापन


छत्रपति संभाजी नगर में साम्प्रदायिक हिंसा के कुछ दिन बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पहली रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने ‘सावरकर गौरव यात्रा’ को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि पवित्र भगवा (ध्वज) उनके हाथों में अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि सावरकर ने देश की स्वतंत्रता के लिए कठोर कारावास और कठिनाइयां झेलीं, न कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए। क्या आप सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करेंगे?’’ एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी की शैक्षिक डिग्रियों के मुद्दे पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और (एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को सावरकर और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना चाहिए। कुछ समय पहले अमित शाह ने महाराष्ट्र में भाजपा से उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखाने को कहा था। यह मेरी जगह है। लेकिन आप कब हमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जगह दिखाएंगे।" ठाकरे ने भाजपा को सबसे भ्रष्ट पार्टी करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसे भारतीय जनता पार्टी कहना भारत के लोगों का अपमान है। वे भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ विपक्षी नेताओं पर हमला करते हैं और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करते हैं। इसलिए सभी भ्रष्ट नेता अब भाजपा में हैं।

उन्होंने पीएम मोदी की शैक्षिक डिग्री के मुद्दे पर भी कटाक्ष किया और कहा कि किसी भी कॉलेज को गर्व होगा अगर उसका एक छात्र देश का प्रधानमंत्री बन गया है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उच्च न्यायालय द्वारा पीएम की डिग्री का विवरण मांगने के लिए 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 


जब मैं मुख्यमंत्री बना और एनसीपी के जयंत पाटिल मेरी सरकार में मंत्री बने, तो हम दोनों को मुंबई में हमारे अल्मा मेटर बालमोहन विद्यामंदिर ने सम्मानित किया क्योंकि उन्हें लगा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। क्या पीएम मोदी को कोई संस्थान सम्मानित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed