{"_id":"5fb989c94c772e49bc3e110e","slug":"udayanidhi-son-of-dmk-president-stalin-arrested-by-police-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: डीएमके अध्यक्ष स्टालिन के बेटे उदयानिधि को पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: डीएमके अध्यक्ष स्टालिन के बेटे उदयानिधि को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Sun, 22 Nov 2020 03:12 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागापट्टीनम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागापट्टीनम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
एमके स्तालिन
- फोटो : एएनआई
तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 75 दिन के पार्टी के अभियान पर निकले डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के बेटे व पार्टी की यूथ विंग के सचिव उदयानिधि स्टालिन को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
स्टालिन को नागापट्टीनम में अभियान के दूसरे दिन अक्कराईपेट्टाई में कोरोना महामारी के मद्देनजर दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
इससे पहले, दिन में स्टालिन ने राज्य के पूर्व मंत्री केएन नेहरू, यू मथिवनन, एमआरके पन्नीरसेल्वम व स्थानीय मछुआरों के साथ समुद्र में नाव से यात्रा की। तट पर लौटने के बाद जिले के एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना अनुमति अभियान चलाने और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन नहीं करने पर स्टालिन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन