{"_id":"64611ebf6330ffa31b08dcd3","slug":"ucc-will-be-implemented-in-the-country-assam-cm-himanta-biswa-sarma-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC: असम CM बोले- देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता, भारत को सच्चा धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने का समय आ गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UCC: असम CM बोले- देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता, भारत को सच्चा धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने का समय आ गया
Sun, 14 May 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 11:17 PM IST
सार
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, भारत में कुछ लोग हैं जिन्होंने सोचा कि वे चार महिलाओं से शादी कर सकते हैं। यही उनकी सोच थी। लेकिन, मैं कहता हूं कि अब आप चार शादियां नहीं कर पाएंगे। अब उन दिनों का अंत होने वाला है।
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि देश में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी और बहुविवाह समाप्त हो जाएगा। वह करीमनगर में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बंदी संजय कुमार द्वारा आयोजित 'हिंदू एकता यात्रा' को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत में कुछ लोग हैं जिन्होंने सोचा कि वे चार महिलाओं से शादी कर सकते हैं। यही उनकी सोच थी। लेकिन, मैं कहता हूं कि अब आप चार शादियां नहीं कर पाएंगे। अब उन दिनों का अंत होने वाला है। वह दिन दूर नहीं है। भारत में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) आने वाली है और भारत को एक सच्चा धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने का भी समय आ गया है।
विज्ञापन
सरमा ने हाल ही में कहा था कि राज्य सरकार ने बहुविवाह को समाप्त करने के लिए कानून बनाने के वास्ते राज्य विधानमंडल की विधायी क्षमता की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का नाम लिए बिना शर्मा ने कहा कि तेलंगाना में 'राजा के शासन' के स्थान पर 'राम राज्य' आने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'राजा के पास सिर्फ पांच महीने बचे हैं। हमें तेलंगाना में 'राम राज्य' की जरूरत है और यही हमारा लक्ष्य है। हिंदू सभ्यता के आधार पर हमें तेलंगाना में 'राम राज्य' बनाना है।
विज्ञापन
तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने टेलीविजन पर कुछ लोगों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम पर यह कहते हुए देखा कि देश में हिंदुओं के नाम पर कुछ और नहीं होगा और जब तक सूर्य और चांद रहेंगे, भारत में राष्ट्रवाद और सनातन (धर्म) रहेगा।