फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uber top executives met with PM Narendra Modi and showcased its futuristic aerial service

उबर के शीर्ष अधिकारियों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, हवाई टैक्सी सेवा पर हुई बातचीत

Sat, 08 Sep 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Uber top executives met with PM Narendra Modi and showcased its futuristic aerial service

भारत में कैब सेवा प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी उबर के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने ‘उबर एलिवेट’ के तहत अपनी भविष्य की हवाई टैक्सी सेवा पर प्रस्तुति दी। इसकी जानकारी खुद उबर ने दी है। 

विज्ञापन


कंपनी ने जो बयान जारी किया है उसमें बताया गया है कि कंपनी के एविएशन प्रोग्राम के प्रमुख एरिक एलिसन और उत्पाद प्रमुख (एविएशन) निखिल गोयल ने शुक्रवार को वैश्विक मोबिलिटी शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया कि कैसे यह सेवा प्रदूषण और जाम की समस्या को कम करके बहु-आयामी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकती है। 
विज्ञापन


एलिसन ने प्रधानमंत्री को उबर एलिवेट के बारे में जानकारी दी और दिखाया कि कैसे उबर भविष्य की हवाई सेवा कैसे क्षेत्र और दुनिया में रोमांच ला सकता है। एलिसन ने कहा, 'उबर भारत को आगे बढ़ाने के लिये इस मिशन में सरकार के साथ मिल कर काम करने को प्रतिबद्ध है। मैं भारत में होने और दुनिया के दूरदर्शी नेताओं में से एक प्रधानमंत्री मोदी के साथ शहरी मोबिलिटी के भविष्य पर विचार-विमर्श करके बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर अपनी हवाई टैक्सी सेवा के लिये पांच वैश्विक स्थानों (जापान और फ्रांस) में भारत को शामिल करने का विचार कर रही है। इस तरह की सेवाओं को अगले पांच साल में शुरू करने के लिये देश में नियामकों के साथ चर्चा कर रही है। एलिसन ने कहा कि कंपनी मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों को संभावित उम्मीदवारों के रूप में विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed