{"_id":"5bc5f4a2bdec22699b1487f7","slug":"uber-cab-driver-stops-for-1-5-hours-to-ensure-safety-of-women-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: आधी रात अकेली न पड़ें महिलाएं इसलिए उबर ड्राइवर ने किया डेढ़ घंटे इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिसाल: आधी रात अकेली न पड़ें महिलाएं इसलिए उबर ड्राइवर ने किया डेढ़ घंटे इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Uber cab Driver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब चालकों के बारे में ज्यादातर खबरें ऐसी आती हैं कि उनका महिलाओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहता है। लेकिन उबर कैब के एक चालक ने ऐसा काम किया है जिसने सबका दिल जीत लिया है। उसके इस काम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल उबर कैब का एक ड्राइवर रात में दो महिलाओं के साथ रहा। इसकी वजह थी कि जब वह महिलाओं को छोड़ने गया तो उनकी सोसाइटी का गेट बंद था और वह उन्हें इतनी रात को अकेले नहीं छोड़ना चाहता था। ड्राइवर के इस काम की अब खूब तारीफ हो रही है।
उबर कंपनी का ड्राइवर संतोष प्रियषमिता गुहा और उनकी मां को छोड़ने गया था। लेकिन जहां वह ठहरे हुए थे, वहां पहुंचे तो उस सोसाइटी का गेट बंद था। तब रात के करीब एक बज रहे थे। ऐसा देख राइड खत्म होने के बाद भी ड्राइवर संतोष ने उन्हें अकेले नहीं छोड़ा। यही नहीं जब तक सोसाइटी का गेट नहीं खुला तब तक वह उन महिलाओं के साथ ही रहा। इसके लिए संतोष ने करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।
इस दौरान संतोष ने कोई अगली बुकिंग भी नहीं ली। इसके बाद प्रियषमिता ने ट्वीट कर ड्राइवर संतोष की तारीफ की। जिसके बाद लोगों ने संतोष की काफी तारीफ की है। वहीं उबर ने भी कहा है कि उन्हें संतोष पर गर्व है।