{"_id":"62750a8c7df8b7616902eb9e","slug":"tyre-blasting-explained-tyre-burst-while-driving-what-should-you-do-know-how-much-air-should-be-in-a-tire-need","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर : गाड़ी के टायर क्यों हो रहे ब्लास्ट, जानिए हादसे से बचने के लिए कार या बाइक में कितनी और कौन सी हवा भरवानी चाहिए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सप्लेनर : गाड़ी के टायर क्यों हो रहे ब्लास्ट, जानिए हादसे से बचने के लिए कार या बाइक में कितनी और कौन सी हवा भरवानी चाहिए?
Fri, 06 May 2022 05:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 06 May 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
टायर की करें देखभाल
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। यहां तीन मई को एक फैक्ट्री में जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान टायर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि टायर के पास मौजूद दोनों कर्मचारी हवा में उछल गए। उनके शरीर के टुकड़े भी आसपास बिखर गए।इसी तरह गुरुवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित भादसोड़ा थाना क्षेत्र में भी एक बड़ा हादसा हुआ। यहां हाईवे पर सवारियों से भरी बस टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। बस अहमदाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बीते 15 अप्रैल को ही टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, 30 मार्च को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे ट्रॉली से जा टकराया। हादसे में ट्रक सवार खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
देशभर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब गाड़ी के टायर में अचानक से ब्लास्ट हुआ है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ रहीं हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है? टायर में हवा भरने को लेकर विशेषज्ञ क्या कहते हैं? आइए जानते हैं...
पहले जान लीजिए क्यों होते हैं इस तरह के हादसे?
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट रजनीश उपाध्याय कहते हैं, 'आमतौर पर टायर ब्लास्ट होने के मामले गर्मी के मौसम में ही ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसके दो-तीन प्रमुख कारण होते हैं। मसलन टायर में हवा ज्यादा भरवाने से टायर के अंदर प्रेशर बनता है और जब गाड़ी गर्मी में सड़क पर लगातार चलती है तो ये प्रेशर और भी बढ़ जाता है। इसकी वजह से कई बार टायर ब्लास्ट कर जाता है। इसी तरह दूसरा बड़ा कारण टायर के खराब होना भी है। लगातार चलने से टायर घिस जाता है। अगर समय रहते उसे बदला नहीं गया तो ये भी हादसे का एक कारण हो सकता है। तीसरा बड़ा कारण टायर में हवा की क्वालिटी से जुड़ा है। अगर सामान्य हवा भरवाएंगे तो हादसे की संभावना ज्यादा होती है।'
हादसे से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
टायर में हवा मानक के अनुसार ही भरवाएं।
- फोटो :
अमर उजाला
- हवा मानक के अनुसार भरवाएं : इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार टायर्स में 25PSI से ज्यादा हवा नहीं भरवानी चाहिए, लेकिन लोग ज्यादा माइलेज के चक्कर में 35 से 40 PSI और इससे भी ज्यादा हवा डलवाते हैं। हवा कम होने पर चल सकता है, लेकिन ज्यादा होने पर खतरा बढ़ जाता है।
- ओवरलोडिंग करने से बचें : कार हो या बाइक हमेशा ओवरलोडिंग करने बचें। गाड़ी में उतना ही सामान रखना चाहिए जितना वाहन की कैपसिटी है। क्योंकि ज्यादा लोड करने से गाड़ी की परफॉरमेंस और टायर्स पर बुरा असर पड़ता है। अगर टायर्स थोड़े खराब हुए तो इनके फटने के चांस बढ़ जाते हैं।
- टायर के थ्रेड, कट को भी चेक करें : गाड़ी के टायर्स कितने घिस चुके हैं, ये देखना भी बहुत जरूरी है। अगर टायर के थ्रेड घिस चुके हैं तब टायर के खराब होने या पंचर होने क चांस बढ़ जाते हैं। थ्रेड टायर की उस रबड़ को कहते हैं थो उठी हुई होती है। इस रबड़ की वजह से टायर की सड़ पर बेहतर ग्रिप होती है और पंचर होने के चांस भी कम होते हैं। ऐसे में अगर आपके टायर में छोटे-मोटे कट लगे हैं तब भी उससे टायर के फटने के चांस बढ़ जाते हैं। इस स्थिति में ज्यादा सही है कि आप टायर को बदलवा लें।
- इंजन ऑयल बदलना भी जरूरी : आपकी गाड़ी में कितना इंजन ऑयल बचा है, और जितना है क्या वो सही है, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आप किसी भी मैकेनिक के पास जाकर उसे चेक करा सकते हैं। यदि इंजन ऑयल कम हो गया है, या खराब हो गया है तब बिना देरी के इंजन ऑयल बदलवा लें। ये इसलिए जरूरी है कि इंजन ऑयल की मदद से ही गाड़ी का इंजन स्मूद चलता है। ऑयल में जब तक चिकनाहट होती है इंजन बेहतर चलता है। यदि उसकी चिकनाहट कम हो जाएगी तब इंजन पर लोड पड़ने लगता है। इससे वो गर्म होता है और गाड़ी को नुकसान पहुंचने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इंजन ऑयल को बदलवा लें।
- एयर फिल्टर चेक कराएं : किसी भी गाड़ी में एयर फिल्टर उसका जरूरी पार्ट है। हालांकि, कई बार हम इस पर ध्यान नहीं देते। यदि एयर फिल्टर में खराबी आ जाए तो वो इंजन तक सही से हवा नहीं पहुंचा पाते। साथ ही, ये हवा साफ नहीं होता। जब सही हवा इंजन तक नहीं पहुंचेगी तो इसका असर इंजन पर होता है। इंजन गर्म हो सकता है, इसका मेंटेनेंस कराने का समय जल्दी आ सकता है। गर्मी के दिनों में एयर फिल्टर तेजी से खराब होते हैं। इसकी वजह ये होती है कि गर्मी की वजह से फिल्टर का आकार बदलने लगता है। इसे बदलवाने का खर्च ज्यादा नहीं होता। ऐसे में इसे गर्मी के दिनों में एक बार तो बदलवा लेना ही चाहिए।
- गर्मी में सर्विसिंग जरूरी : गर्मी शुरू होने से पहले गाड़ी की सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। इससे गाड़ी के लगभग सभी पार्ट्स की साफ-सफाई हो जाती है। इंजन ऑयल और कूलेंट भी चेंज हो जाता है। गाड़ी की धुलाई हो जाती है।