{"_id":"63832b8de4ec8f388b650a88","slug":"two-zimbabweans-arrested-with-heroin-worth-rs-50-cr-at-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ रु. की हेरोइन के साथ जिम्बाब्वे के दो नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ रु. की हेरोइन के साथ जिम्बाब्वे के दो नागरिक गिरफ्तार
Sun, 27 Nov 2022 04:10 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:10 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि पाउडर में हेरोइन होने की पुष्टि हुई है और प्रतिबंधित पदार्थ का वजन 7.9 किलोग्राम था। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
हेरोइन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जिम्बाब्वे के दो नागरिकों को 50 करोड़ रुपये मूल्य की 7.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्रॉली बैग में हल्के भूरे रंग के पाउडर से भरे कुछ पैकेट मिले: अधिकारी
अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर, डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई ने शुक्रवार को हवाईअड्डे पर जाल बिछाया और अदीस अबाबा (इथियोपिया) से यात्रा कर रहे एक पुरुष और एक महिला को रोका। उन्होंने कहा कि उनके सामान की तलाशी लेने पर टीम को उनके ट्रॉली बैग में हल्के भूरे रंग के पाउडर से भरे कुछ पैकेट मिले।
विज्ञापन
जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये
अधिकारी ने बताया कि पाउडर में हेरोइन होने की पुष्टि हुई है और प्रतिबंधित पदार्थ का वजन 7.9 किलोग्राम था। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और एक विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि डीआरआई मामले में शामिल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए आगे की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
केरल: 48.5 लाख रुपये कीमत का 1192 ग्राम सोना जब्त
सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने कोच्चि हवाईअड्डे पर 48.5 लाख रुपये कीमत का 1192 ग्राम सोना जब्त किया है। आरोपी दुबई से आया था। यात्री के शरीर के अंदर छिपाए गए कैप्सूल में सोना पाया गया। सोने की तीन चेन भी बरामद की गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सीमा शुल्क विभाग ने यह जानकारी दी है।