फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two years old child burnt alive at home

बच्चे को घर में अकेला छोड़ गए माता-पिता, जिंदा जला दो साल का मासूम

Fri, 24 Mar 2017 05:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 24 Mar 2017 05:59 AM IST
विज्ञापन
Two years old child burnt alive at home

अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज (बदायूं)। गांव गरगइया के एक घर में गुरुवार की सुबह लगी आग में दो साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। माता-पिता खेत पर जाने से पहले मकान के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा गए थे, ताकि वह कहीं बाहर न निकल जाए, मगर यही सावधानी उसके लिए जानलेवा बन गई और वह आग लगने पर अंदर जलकर मर गया। आशंका जताई जा रही है कि आग मार्टिन (मच्छर मार क्वाइल) से लगी। 

विज्ञापन


गरगइया निवासी अजीत सागर गुरुवार सुबह पत्नी के साथ खेत पर गए थे। उनका दो साल का बेटा अनिकेश उर्फ पिंकू घर के कमरे में अकेला ही रह गया, जाते वक्त वह सो रहा था। करीब दो घंटे के बाद अजीत सागर पत्नी के साथ खेत से लौटे तो देखा कि जिस कमरे में पिंकू सो रहा था, उसमें से धुआं निकल रहा है। आननफानन में कमरा खोला तो देखा कि पिंकू भी झुलस गया था। इसी बीच पड़ोसी भी आ गए और उन्होंने मिलकर आग बुझाई, मगर तब तक पिंकू की मौत हो चुकी थी। कमरे में रखा घरेलू सामान आदि भी राख हो चुका था। 
विज्ञापन


अजीत का कहना है कि जब वह घर से पत्नी के साथ गया था तो उस समय कमरे में मार्टिन जलती छोड़ गए थे ताकि पिंकू को मच्छर न काटें। माना जा रहा है कि जलती हुई मार्टिन पर कोई कपड़ा गिर गया और उसने आग पकड़ ली। घर में बिजली के तार भी खुले हुए हैं। आग लगने की एक वजह शार्ट सर्किट भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसडीएम बिसौली आरडी राम ने मौका मुआयना किया। उन्होंने क्षति के आकलन की रिपोर्ट देने के लिए कानूनगो और लेखपाल को निर्देशित किया है। एसडीएम का कहना है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार जो भी संभव है आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed