{"_id":"66dbd4ebfda31d58b204d00b","slug":"two-workers-of-mulund-cha-raja-ganpati-mandal-were-hit-by-a-speeding-car-one-died-in-mumbai-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत; एक की हालत गंभीर
Sat, 07 Sep 2024 09:52 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2024 09:52 AM IST
सार
मुंबई से आज सुबह-सुबह एक बुरी खबर सामने आई। यहां के मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणेश उत्सव की कोई भी बात बिना मुंबई के गणपति उत्सव की चर्चा के पूरी नहीं होती है। हर साल हजारों-लाखों लोग अपने घर में गणपति बप्पा को लाते हैं। हालांकि, इस खुशी के मौके पर मुंबई से बुरी खबर सामने आ रही है। मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना सुबह चार बजे की है। मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना सुबह चार बजे की है। मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।