{"_id":"64775a401b1eb71e86085b57","slug":"two-workers-dead-as-machine-falls-from-a-height-in-stone-quarry-in-odisha-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पत्थर खदान में लगी भारी मशीन ऊंचाई से गिरी, दबकर दो मजदूरों की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पत्थर खदान में लगी भारी मशीन ऊंचाई से गिरी, दबकर दो मजदूरों की हुई मौत
Wed, 31 May 2023 08:01 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जजपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 May 2023 08:01 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि मृतक मजदूरों की पहचान गेंगुटिया गांव के अप्पू राउत और तेलकोई गांव के शांतनु खिलार के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति भारी मशीन के अंदर थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा के जाजपुर जिले में बुधवार को एक काले पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया। यहां अवैध खनन में लगी मशीन के 20 फुट की ऊंचाई से गिर गई और इसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना जेनापुर थाना क्षेत्र के लूनीबार काला पत्थर खदान में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि मृतक मजदूरों की पहचान गेंगुटिया गांव के अप्पू राउत और तेलकोई गांव के शांतनु खिलार के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति भारी मशीन के अंदर थे। राउत पोकलेन मशीन के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था, जबकि खिलार हेल्पर था।
विज्ञापन
मशीन गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें धर्मशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जेनापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक उमाकांत नायक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन