नहीं थम रही बंगाल में राजनैतिक हिंसा, बम हमले में दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बार हिंसा का आरोप कांग्रेस पर लगा है। शुक्रवार की रात मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो कार्यकर्ताओं की एक बम विस्फोट में मौत हो गई। टीएमसी कार्यकर्ता खैरुद्दीन शेख और सोहेल राणा के घर पर हमलावरों ने बम से हमला किया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई।
खैरुद्दीन के बेटे मिलान शेख ने बताया कि हम लोग सो रहे थे कि अचानक घर में विस्फोट हुआ। उन्होंने मेरे पिता को मार दिया। मिलान ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही मेरे चाचा को भी मार दिया गया था। इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है।
WB:TMC workers Khairuddin Sheikh&Sohel Rana died after bomb was hurled at their house last night in Murshidabad.Milan Sheikh,Khairuddin's son says,"We were sleeping,suddenly our house was bombed.They shot my father.Few days back my uncle was also killed. Congress is behind this." pic.twitter.com/w1yw4zfKfM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 15, 2019
पश्चिम बंगाल में सियासी संघर्ष के बीच खूनी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आठ जून को बशीरहाट हिंसा में चार लोगों की हत्या के बाद रविवार और सोमवार को भाजपा और आरएसएस के दो कार्यकर्ताओं के शव पेड़ से लटके मिले थे। वहीं, सोमवार की ही रात उत्तर 24 परगना के कांकीनारा इलाके में हुए बम धमाके से लोग दहशत में हैं।
इस बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मरने वाला टीएमसी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बंगाल में शनिवार से लेकर सोमवार रात तक महज 72 घंटों में आठ लोगों की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने देसी बम धमाके किए, जिसमें जानमाल का नुकसान हुआ। बम धमाके के बाद से लोग दहशत में हैं। इलाके में कुछ घरों में लूट की भी खबरें सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।