फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two sepecial trains will be run between city-mumbai and gandhidham-bhagalpur

यात्रियों के लिए सिटी-मुंबई व गांधीधाम-भागलपुर के बीच चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

Fri, 27 Apr 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
two sepecial trains will be run between city-mumbai and gandhidham-bhagalpur

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें एक ट्रेन गाजीपुर सिटी-मुंबई के बीच चलेगी व दूसरी ट्रेन गांधीधाम-भागलपुर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 09025/09026 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर, सिटी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल कुल 18 फेरे लगाएगी।

विज्ञापन


बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक

ट्रेन संख्या 09025 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल 30 अप्रैल से 25 जून के बीच प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 11.25 पर चलेगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह 10.30 पर गाजीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09026 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 2 मई से 27 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को गाजीपुर से शाम 7.30 पर चलेगी व शुक्रवार सुबह 7.50 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। 
विज्ञापन


दो वातानुकूलित 2 टीयर, चार वातानुकूलित 3 टीयर, चार शयनयान श्रेणी और छह सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महाबीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना, आगरा छावनी, शमशाबाद टाउन, इटावा, कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, जंघई, मड़ियाहू, जौनपुर, दूधी और औंणिहार रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल कुल 6 फेरे लगाएगी

two sepecial trains will be run between city-mumbai and gandhidham-bhagalpur

गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम

ट्रेन संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल कुल 6 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल से 11 मई के बीच प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से शाम 5.40 पर चलेगी व रविवार शाम 6 बजे भागलपुर  पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल 30 अप्रैल से 14 मई के बीच प्रत्येक सोमवार भागलपुर से सुबह 6.30 पर चलेगी व बुधवार सुबह 8 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। 

तीन वातानुकूलित 3 टीयर, सात शयनयान, चार जनरल और दो दिव्यांग अनुकूल द्वितीय श्रेणी सह सामानयान के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में भचाऊ, समाखिलाई, धरंगधरा, अहमदाबाद, गेरतपुर, नाडियाड, दाहोद, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जक्शन, कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल जंक्शन और मोंघयेर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed