फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two security guards from RG Kar Hospital in Kolkata have undergone polygraph tests- CBI

Kolkata: आरजी कर मेडिकल केस में CBI की कार्रवाई जारी, अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

Thu, 29 Aug 2024 07:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 07:41 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है। सीबीआई ने मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है।

विज्ञापन
Two security guards from RG Kar Hospital in Kolkata have undergone polygraph tests- CBI
आरजी कर मेडिकल केस में CBI की कार्रवाई जारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है। सीबीआई ने मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले के सिलसिले में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों का पॉलीग्राफ परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन


संदीप घोष से 13 दिनों में 130 घंटे हुई पूछताछ
बता दें कि इस मामले में सीबीआई जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है, पहले जहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के साथ अन्य लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था, वहीं इस मामले में सीबीआई ने एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट किया, अब सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के दो सुरक्षा गार्डों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। सीबीआई ने गुरुवार को आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लगातार 14वें दिन पूछताछ की है। पिछले 13 दिनों में उनसे केंद्रीय एजेंसी लगभग 130 घंटे पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


संदीप के फोन डिटेल की हो रही जांच
सीबीआई के अधिकारी शव मिलने के तुरंत बाद संदीप घोष के मोबाइल फोन से की गई फोन डिटेल का भी पता लगा रहे हैं। सीबीआई को पता चला है कि संदीप घोष ने सुबह छह बजे से नौ बजे तक कई सहकर्मियों और करीबियों को फोन किया था। अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं कि इस दौरान संदीप घोष ने किसे-किसे फोन किया और क्या बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार हाल अपराध से जुड़ा एक हिस्सा
बता दें कि इस मामले की जांच में सीबीआई के लिए जो बात सबसे महत्वपूर्ण हो गई है वह है एक वीडियो, जो हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। इसमें कथित रूप से आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबियों को नौ अगस्त की सुबह पीड़िता के शव बरामद होने के तुरंत बाद सेमिनार हाल में देखा गया था। लेकिन, इस वीडियो में पीड़िता का शव नहीं दिखाई दिया था। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने दावा किया है कि शव बरामद होने के बाद से सेमिनार हाल के बड़े हिस्से की घेराबंदी कर दी गई थी, लेकिन सीबीआई अधिकारी इस तर्क को नहीं मान रहे हैं। प्रोटोकाल के अनुसार, पूरा सेमिनार हाल अपराध से जुड़ा एक हिस्सा है। इसलिए इसके एक हिस्से को सील करने के बजाए पूरे हाल को सील किया जाना चाहिए था। और कमरे में अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए थी।


फर्जी पत्र की भी जांच कर रही है सीबीआई
सीबीआई के जांच अधिकारी हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए फर्जी पत्र की भी जांच कर रहे हैं। इसमें कथित केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी मामले के कई पहलुओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फर्जी पत्र जानबूझकर गलत सूचना फैलाने और जांच प्रक्रिया के बारे में लोगों को गुमराह करने के लिए प्रसारित किए जा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed