फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two railway police officers went to Noida in search of the accused in a train fire case

Kerala Train Fire: चलती ट्रेन में आग लगाने के आरोपी का मिला नोएडा-हरियाणा लिंक, NIA भी जांच में जुटी

Tue, 04 Apr 2023 12:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के पास चलती ट्रेन में आग लगाने के आरोपी की तलाश में रेलवे पुलिस अधिकारी लग गए हैं। उसकी तलाश में रेलवे पुलिस नोएडा पहुंची है। सूत्रों की मानें तो आरोपी नोएडा और हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Two railway police officers went to Noida in search of the accused in a train fire case
भारतीय रेलवे - फोटो : iStock

विस्तार

केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के पास चलती ट्रेन में आग लगाने के आरोपी की तलाश में दो रेलवे पुलिस अधिकारी नोएडा पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपी नोएडा और हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, एनआईए की टीम और आतंकवाद निरोधी दस्ता भी मामले की जांच में जुटे हैं। जांच टीम ने कल रेलवे ट्रैक के पास से एक बैग बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध का स्केच तैयार किया है।

विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है, केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला था। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केरल: ट्रेन में आग लगने की घटना की जांच के लिए SIT का होगा गठन, आरोपी का स्केच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने दी थी सूचना

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर आरोपी फरार हो गया था। जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देकर आग बुझाई।

बहस के बाद हुई घटना

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए आठ लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य पर रवाना कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना दो व्यक्तियों के बीच बहस के बाद हुई। कोझिकोड सिटी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed