{"_id":"63b6fb032b2dcf5ee95dc763","slug":"two-police-constables-injured-after-attack-by-murder-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: युवक की हत्या के आरोपियों ने दो पुलिस कांस्टेबलों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: युवक की हत्या के आरोपियों ने दो पुलिस कांस्टेबलों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
Thu, 05 Jan 2023 10:02 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:02 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दो कांस्टेबलों पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में गुरुवार को एक युवक की हत्या करने वाले आरोपियों ने दो पुलिस कांस्टेबलों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों कांस्टेबलों को चोटें आई हैं, वहीं एक कांस्टेबल की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जगदगिरिगुट्टा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक इलाके में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक पुलिस दल को अपराधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था। उनमें ये दो कांस्टेबल भी शामिल थे। वे उस इलाके में पहुंचे, जिसमें गुरुवार तड़के व्यक्ति को कथित रूप से चाकू मार कर मार डाला था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दो कांस्टेबलों पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे कहा कि दोनों में से एक आरोपी ने गुरुवार तड़के एक व्यक्ति पर चाकू से वार किया, जब उसने अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार के बारे में पूछा था। पुलिस ने कहा कि इसके बाद, व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों ने एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया और उससे 15,000 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
हत्या के आरोप सहित अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि भागे हुए अपराधियों की जांच के दौरान पहचान की गई और उन्हें ट्रैक करने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया और जब उनका पता लगाया गया तो उन्होंने कांस्टेबलों पर हमला किया।