{"_id":"5f5523ed368cab54f808760f","slug":"two-persons-killed-and-one-seriously-injured-after-crude-bombs-kept-in-shanty-explode-in-kamarhati-on-outskirts-of-kolkata-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के कमारहाटी में देसी बम विस्फोट, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता के कमारहाटी में देसी बम विस्फोट, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sun, 06 Sep 2020 11:31 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
bomb blast
कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित कमारहाटी के एक झुग्गी में रखे देसी बमों में विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी वहां के स्थानीय पुलिस ने दी।
विज्ञापन
बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह विस्फोट शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ और इससे इंडिया फोयल्स कारखाने के पास भीड़भाड़ वाले धोबीघाटी क्षेत्र में स्थित झुग्गी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि विस्फोट के बाद झुग्गी में तीन व्यक्ति बेहोश मिले। उन्होंने बताया कि तीनों को सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वर्मा ने बताया कि तीसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
जब अधिकारियों से यह पूछा गया कि, क्या तीनों देसी बम बना रहे थे? तब उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच के लिए एक बम निरोधक दस्ता और एक फोरेंसिंक टीम के सोमवार को मौके का निरीक्षण करने जाएगी।